Categories: CrimeFaridabad

अगर आपके बच्चे भी करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, नहीं तो आपको भी लग सकता है हजारों रुपए का चूना

अगर आपके बच्चे भी किसी ना किसी रूप में फोन का इस्तेमाल करते हैं। तो आप भी हो जाए सावधान। नहीं तो आपको भी हजारों रुपए का चूना लग सकता है। क्योंकि बच्चों को नहीं पता होता है कि उनको किस मैसेज पर क्लिक करना चाहिए या किस व्यक्ति से बात करनी चाहिए और उसको क्या जानकारी देनी चाहिए।

पुलिस के द्वारा साइबर क्राइम को लेकर लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है। लेकिन उसके बावजूद भी फरीदाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें बच्चों ने लिंक पर क्लिक कर दिया। जिसकी वजह से हजारों रुपए की धोखाधड़ी हो गई।

अगर आपके बच्चे भी करते हैं फोन का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, नहीं तो आपको भी लग सकता है हजारों रुपए का चूना

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर बल्लभगढ़ की रहने वाली रेखा ने बताया कि 26 मार्च को उनके फोन पर किसी व्यक्ति का फोन आया। वह किसी काम में व्यस्त होने की वजह से उस व्यक्ति का फोन उनकी छोटी बेटी ने उठा लिया और छोटी बेटी ने उस व्यक्ति से पूछा कि वह कौन बोल रहे हैं।

तो उन्होंने बताया कि वह उनके पापा का दोस्त बोल रहा है। उनके पापा ने उनको पैसे देने के लिए कहा है। जिसके चलते उस व्यक्ति ने बच्चे को बताया कि फोन पर एक लिंक आया है। उस पर क्लिक कर दें। बच्चे ने मां को बिना बताए उस लिंक पर क्लिक कर दिया।

लिंक पर दो बार क्लिक करने की वजह से उनके खाते से एक बार ₹25000 व दूसरी बार ₹20000 फोन पे के जरिए कट गए । इसके बाद उस व्यक्ति ने फोन को काट कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था वह 7064689153, 8099268343 है।

उन्होंने बताया कि यह घटना 26 मार्च की करीब दोपहर 12:10 की है। पुलिस ने साइबर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लोगों को समय-समय पर जागरूक करने के बाद भी लोग ऐसी गलती कर देते हैं। जिससे उनको हजारों रुपए का नुकसान झेलना पड़ता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago