Categories: Faridabad

रॉयल राजस्थान रैली में फरीदाबाद के पार्षद अजय बैंसला ने की जीत हासिल

राजस्थान में थार मोटर्स द्वारा रॉयल राजस्थान रैली का आयोजन किया गया, जिसमें फरीदाबाद के पार्षद अजय बैंसला ने अपने सहभागी सहित दूसरा स्थान प्राप्त किया। अजय बैंसला फरीदाबाद निगम वार्ड नंबर 26 के पार्षद हैं।

वोअपने कार्य को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से संपन्न करते हैं। पिछले दिनों थार मोटर्स द्वारा राजस्थान रैली की घोषणा की गई, जिसमें अजय बैंसला ने भाग लिया व जीत हासिल की।एफएमएससी द्वारा अनुमोदित यह रैली अखिल भारतीय स्तर पर थी।

रॉयल राजस्थान रैली में फरीदाबाद के पार्षद अजय बैंसला ने की जीत हासिल

यह 680 किमी की टीएसडी रैली थी। पिछले 8 सालों से लगातार इसका आयोजन होता रहा है, यह 9 वीं रैली थी। यह रैली अत्यंत रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होती है।

क्योंकि इसमें प्रतिभागियों को किसी सीधी व सरल सड़क से नहीं बल्कि पहाड़ियों, रेगिस्तान के रेतीली रास्तों और सुखी नदियों के रास्तों को पार करते हुए जीत हासिल करनी होती है।जो लोग कारों के व ड्राइविंग के शौकीन है उनके लिए रैली अधिक रोमांच पूर्ण होती है।

लेकिन इस में भाग लेने वाले प्रतिभागी की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए तथा उनके पास वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस का होना आवश्यक है। इसमें कोई भी कार्य पूरी तरह से कारगर हो इस्तेमाल में ली जा सकती है।

रैली प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी व उसका सहभागी शामिल होता है।इस प्रतियोगिता रैली में प्रतिभागी को एक रुट दिया जाता है तथा समय-समय पर उसकी गति/दूरी को नोट भी किया जाता है।तय सीमा और समय को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागी को अपना लक्ष्य हासिल करना होता है।

इस 9वी रॉयल राजस्थान रैली में देश के विभिन्न हिस्सों में से 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। फरीदाबाद के पार्षद अजय बैसला ने इस रैली में दूसरा स्थान हासिल कल फरीदाबाद को गौरवान्वित महसूस कराया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago