Categories: Faridabad

आखिर क्यों नगर निगम को चार कधों पर उठाए घूम रहे है लोग

वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत आने वाली पर्वतीय कॉलोनी के निवासियों ने आज नगर निगम के रवैया से परेशान होकर नगर निगम के शव यात्रा निकाली तथा नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए।

पर्वतीय कॉलोनी में गली नंबर 75 से 79 तक सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों पर पानी बिखरा रहता है वही यहां मेनहोल के ढक्कन भी खुले हुए हैं।

आखिर क्यों नगर निगम को चार कधों पर उठाए घूम रहे है लोग

मेनहोल के ढक्कन खुले होने से आए दिन यहां कोई ना कोई वाहन चालक व व्यक्ति चोटिल होता रहता है। इसी समस्या से परेशान होकर आज स्थानीय निवासियों ने 60 फुट रोड से लेकर नगर निगम तक शव यात्रा निकाली। ‌ शव यात्रा के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर निगम जाकर प्रदर्शन भी किया व निगमायुक्त यशपाल यादव व पार्षद ललिता यादव को भी शिकायत की परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाती है।

वही बीते कुछ महीनों से लगातार स्थानीय निवासी इस समस्या की जानकारी सीएम मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट के माध्यम से भी सूचित कर आ रहे हैं उसके बावजूद भी समस्या का समाधान पूर्ण रूप से नहीं हो रहा है।

जब सीएम को इस विषय में ट्वीट के माध्यम से सूचित किया जाता है तब प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आते हैं और समस्या का खानापूर्ति समाधान करते हैं, उसके कुछ दिनों बाद समस्या जस की तस बन जाती है।

आपको बता दें कि फरवरी माह में जब इस समस्या को लेकर सीएम को ट्वीट किया गया था तब अधिकारियों ने बताया कि यहां 43 लाख रुपए की लागत से सीवर लाइन डाली जाएगी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई है।


स्थानीय निवासी राम सिंह ने बताया कि वार्ड एक्सईएन ओपी कर्दम ने इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago