गाड़ी व गाडी के पार्ट चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने शहर में हो रहे अपराधों का संज्ञान लेते हुए चोरी की वारदातो , नाजायज असला रखने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए सभी क्राइम ब्रांचों को आदेश दिये हैं।

सुमेर सिंह पुलिस उपायुक्त अपराध के निर्देशों पर अनिल कुमार यादव सहायक पुलिस आयुक्त अपराध फरीदाबाद के नेतृत्व में कार्य करते हुये क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी ने खड़ी कारों के टायर रिम सहित उतारकर चोरी करके ले जाने वाले गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

क्राईम ब्रांच पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चरणजीत, और कुलविंदर सिंह को बदरपुर बॉर्डर से तथा आरोपी गुरेन्द्र सिंह को पंजाब से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

गाड़ी व गाडी के पार्ट चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

आरोपियो कि पहचान चरणजीत तलबड़ी जिला बठिंडा पंजाब, गुरेन्द्र सिंह और कुलविंदर सिंह मानशा पंजाब के रुप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि वे पंजाब के रहने वाले है जो पंजाब से एनसीआर में गाड़ियां व गाड़ियों के टायर चोरी करने के लिए अपनी स्विफ्ट कार से आते हैं तथा किसी भी खुली जगह पर खड़ी कार के साथ अपनी कार लगाकर उस गाड़ी का लॉक तोड़ने की कोशिश करते हैं।

जब लॉक नहीं टूटता है तो ये तीनों उस कार के टायर रिम सहित चोरी करके ले जाते हैं तथा कार को ईंटो पर खड़ा छोड़ जाते हैं। आरोपियो ने बताया कि उन्होने इस प्रकार कि घटनाओं को गुरुग्राम में नोएडा उत्तर प्रदेश व कई अन्य शहरों में भी अनजाम दिया है।

आरोपियो ने थाना कोतवाली में चार चोरी की घटनाओं को, थाना मुजेसर में दो चोरी की घटनाओं, एक-एक सेक्टर-31 एवं थाना सेक्टर-17 में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिन घटनाओं पर थानों में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। जो मुकदमों में आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियो से 69,300/- रुपये, एक गाड़ी होंडा सिटी, 4 टायर रिम और वारदात में प्रयोग स्विफ्ट गाडी बरामद किया गया है।

क्राईम टीम ने बताया कि आरोपियो को आज अदालत में पेश कर वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago