Categories: Uncategorized

बिजली बिल बढाकर जले पर नमक छिडक रही है सरकार – जसवंत पवार

बिजली की दरें कम नहीं की तो मंत्री विधायकों को सोंपेगें ज्ञापन, विपक्ष को भी जगायेंगे
फरीदाबाद 9 अप्रैल। कंगाली में आटा गीला, इस प्रचलित कहावत को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद वासियों के लिये सार्थक साबित कर रहा है।

बिजली विभाग ने हाल ही में अग्रिम जमा राशि के नमा पर कई गुना पैसा बढा दिया है जिसका विरोध अब दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है। इस विरोध की कडी में आज युवा आगाज छात्र संघ के संयोजक एवं समाजसेवी जसवंत पवार ने प्रैसवार्ता कर हरियाणा सरकार पर लूट-खसौट करने का आरोप लगाया है,

बिजली बिल बढाकर जले पर नमक छिडक रही है सरकार - जसवंत पवार

पवार ने कहा है कि शहरवासी पहले ही कोरोना महामारी की मार झेल रहे हैं ऊपर से बिजली विभाग ने अग्रिम जमा राशि कई गुना बढ़ाकर उनकी बची कुछी जान निकालने का प्रबंध कर दिया है। जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को तुरंत प्रभाव से यह आदेश वापिस ले लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक नगर होने के कारण फरीदाबाद के नागरिक आज गंभीर आर्थिक मंदी से गुजर रहे हैं क्योंकि सभी उद्योग ठप्प पड़े हैं, रोजगार छूट गये हैं और जिनके रोजगार बचे हैं उन्हें तनख्वाह कटौती कर के मिल रही है। ऐसे में किसी प्रकार की भी अग्रिम जमा राशि वसूलना संवेदनहीनता होगी।


समाजसेवी जसवंत पवार ने साफ – साफ शब्दों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने ये तुगलकी फरमान वापिस नहीं लिया तो सभी सत्ता पक्ष के मंत्री विधायकों के कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सोंपे जायेंगे और फिर विपक्ष को भी जगाया जायेगा

ताकि आर्थिक मंदी में सरकार की इस लूट को रोका जा सके।
इस मौके पर नारायणी माता गौ संरक्षण के अध्यक्ष महेश हिंदू जी, साहिल धींगरा, कुलदीप, सुनील सैनी, जसवंत पवार मौजूद रहे

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago