OLX पर सस्ती गाड़ी (स्कॉर्पियो) बेचने का विज्ञापन डाल कर स्कूल संचालक को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने, OLX पर सस्ती गाड़ी बेचने से संबंधित झूठी सूचना डालकर लोगों के साथ लूट करने वाले एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है।

आरोपी की पहचान राकेश पुत्र नारायण निवासी गांव तिरवाड़ा जिला मेवात के रूप में हुई है।

आपको बताते चलें कि सन 2018 में बिहार के रहने वाले एक स्कूल संचालक ने सेकंड हैंड सामान बेचने वाली एप्लीकेशन साइट ओलएक्स पर बेहद कम दामो में एक स्कोर्पियो गाड़ी बेचने का विज्ञापन देखा, फलस्वरूप लालच में आकर उसने स्कॉर्पियो गाड़ी का विज्ञापन डालने वाले से मोबाइल पर सम्पर्क साधा ओर स्कोर्पियो गाड़ी को लेने की इच्छा जाहिर की।

OLX पर सस्ती गाड़ी (स्कॉर्पियो) बेचने का विज्ञापन डाल कर स्कूल संचालक को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता को नही पता था कि जिस गाड़ी के फोटो उसने इस साइट पर देखे है असल मे वो गाड़ी है ही नही ओर हुआ भी ऐसा ही जब शिकायतकर्ता ने स्कोर्पियो गाड़ी को लेने फरीदाबाद खेड़ी पुल एरिया में पहुंचा तो पहले से ही मौजूद जाल बिछाए, 4-5 लड़को ने गाड़ी एकांत में खड़ी होने की बात कहकर शिकायतकर्ता को आगरा कैनाल स्थित मिट्टी के टीलों के बीच झाड़ियों में बुला लिया।

और चाकू की नोक व अवैध असला के बल पर शिकायतकर्ता ओर उसके जानकार से मारपीट कर नकदी , दो मोबाइल फ़ोन, मुदई के गले मे पहनी हुई सोने की चैन इत्यादि सब लूट लिया और वहां से फरार हो गए थे।

जिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने बेहतरीन कार्य करते हुए आरोपी को थाना पल्ला एरिया से धर दबोचा।

आरोपी अवैध हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पल्ला एरिया में घूम रहा था।

एसीपी क्राइम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी करीब 3 साल से रुहपोष हो चुका था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी OLX पर नई गाड़ी को सस्ते दामो में बेचने का झूठा विज्ञापन डाल कर अपने अन्य आरोपी दोस्तो के साथ मिलकर गाड़ी खरीदने वाले से पैसे मोबाइल व कीमती सामान अवैध हथियार के बल पर लूट कर फरार हो जाते थे।

आरोपी के दो अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है रिमांड के दौरान आरोपी से बरामदगी की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago