पुलिस टीम ने लापता 17 वर्षीय नाबालिक लड़की की तलाश कर परिजनों को सौंपा

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को लापता बच्चे के मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने और उनको बरामद करने के दिशा निर्देश दिए हुए हैं।

जिसके तहत चौकी नवीन नगर की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए लापता 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को तलाश कर उसके परिजनों से मिलवाया है और परिजनों के चेहरे की खोई हुई मुस्कान वापस लौटाई है।

पुलिस टीम ने लापता 17 वर्षीय नाबालिक लड़की की तलाश कर परिजनों को सौंपा

प्रभारी चौकी नवीन नगर ने बताया कि लड़की के माता पिता ने चौकी आकर दरखास्त दी कि उनकी लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई है और गुम हो गई है जिस पर उन्होंने तुरंत एक पुलिस टीम का गठन किया और लड़की की खोजबीन शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिक लड़की की फोटो सहित सारी जानकारी पुलिस संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी और जगह-जगह जाकर पुलिस पीसीआर के द्वारा अनाउंसमेंट करा कर एवं सार्वजनिक जगहों पर लोगों से पूछताछ की गई।

जिसके उपरांत पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और से पुलिसकर्मियों की मदद से ढूंढ लिया और लड़की को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया, माता-पिता लड़की को देखकर खुश हो गए और लड़की भी अपने माता-पिता के गले लग कर रोने लगी।

नाबालिक लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी लड़की किसी बात पर नाराज होकर घर से चली गई और लापता हो गई तभी से लगातार हम अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे।

पुलिस ने परिजनों को समझाया कि बच्चों का ध्यान रखना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति कभी उत्पन्न ना हो।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago