Categories: Faridabad

कहीं बदहाल और कहीं जड़ा है ताला, यह है जिले में स्मार्ट टॉयलेट की स्थिति

जिले के अधिकांश शौचालय इन दिनों बदहाली की मार झेल रहे हैं।‌ निगम के अंतर्गत आने वाले जो शौचालय उपयोग करने लायक है उन पर नगर निगम में ताला जड़ा हुआ है ऐसा ही एक मामला अशोका पार्ट 2 स्थित मार्केट से सामने आया है जहां टॉयलेट तो बने हुए हैं परंतु उन पर ताला जड़ा हुआ है।

स्थानीय निवासी अतुल मंगला ने बताया कि अशोका पार्ट 2 स्थित मार्केट में कुछ समय से टॉयलेट्स पर ताला जड़ा हुआ है जिससे मार्केट में आने वाली महिलाओं सहित बच्चे का बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कहीं बदहाल और कहीं जड़ा है ताला, यह है जिले में स्मार्ट टॉयलेट की स्थिति

उन्होंने बताया कि इस बात की शिकायत फरीदाबाद 311 एप, एसडीओ तक को भी की है परंतु उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।


मंगला ने बताया कि जब शौचालय खुले रहते थे तब भी यह गंदे रहते थे। शिकायत के के बाद शौचालयों की सफाई की जाती थी परंतु इस बार तो निगम ने शौचालय को ही बंद कर दिया है।


गौरतलब है कि बीते दिनों नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने फरीदाबाद 311 ऐप को लांच किया था जिसमें यह दावा किया गया था कि यदि कोई व्यक्ति उस पर अपनी समस्या बताएगा तो समस्या का समाधान जल्द से जल्द होगा परंतु यहां शिकायत के एक हफ्ते बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

ज्ञात रहे कि निगम ने लोगों की सुविधाओं के लिए बनाए गए टॉयलेट से बदहाल हैं। यहां किसी भी प्रकार की कोई सुविधा निगम की तरफ से नहीं दी गई है वही टॉयलेट के टॉयलेट सीट तथा टंकी आदि चीजें टूटी हुई है।

बीते दिनों टॉयलेट्स को लेकर एक बड़ा घोटाला भी सामने आया जिसके बाद नगर निगम मेयर सुमन बाला ने इस मामले की जांच उच्च स्तर पर कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago