हरियाणा में महामारी से मचा हड़कंप, औसतन आ रहे इतने मामलें, ये जिले बन गए हैं हॉटस्पॉट

महामारी अपना आतंक फिरसे मचा रही है। मामलों में हर दिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। लगातार बढ़ते मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। हरियाणा में एनसीआर के साथ- साथ जीटी बेल्ट के जिलों में तेजी से महामारी फैल रही है। यहां पर संक्रमण की वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। महामारी के नए केसों की तुलना में ठीक होने वालों की तादाद लगातार कम हो रही है।

कुछ दिनों से केसेस काफी कम देखे जा रहे थे। अब लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 2872 नए संक्रमित मिले, जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई। 

हरियाणा में महामारी से मचा हड़कंप, औसतन आ रहे इतने मामलें, ये जिले बन गए हैं हॉटस्पॉटहरियाणा में महामारी से मचा हड़कंप, औसतन आ रहे इतने मामलें, ये जिले बन गए हैं हॉटस्पॉट

60 लाख से अधिक सैंपल अभी तक हरियाणा में लिए जा चुके हैं। महामारी ने रफ़्तार अब ज़ोरों की पकड़ ली है। प्रदेश में रिकवरी रेट घटकर 93.11 रह गया है। एक्टिव केसों की संख्या पिछले पांच माह में सबसे अधिक 17 हज़ार से पार पहुंच गई है। अभी तक कुल 310504 संक्रमित मिल चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुरुग्राम-फरीदाबाद के साथ ही जीटी रोड पर पड़ते अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर और हिसार हॉट स्पॉट बने हुए हैं।

लगातार बढ़ते मामलों ने एक बार फिरसे सभी को चिंतित कर दिया है। प्रदेश में महामारी पर अंकुश लगाने के तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अब तक 3 हज़ार से अधिक लोगों की जान महामारी ने लील ली है। महामारी के नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों एवं प्रशासकों के साथ समीक्षा बैठक भी की है।

जिस तरह महामारी ने फिरसे अपनी रफ़्तार पकड़ी है, इसके लिए ज़िम्मेदार और कोई नहीं हमारी लापरवाही है। हमें यह समझना होगा कि अगर मुंह ढककर ना रहे तो पूरा शरीर ढंकने की नौबत आ जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा में इन बैंक शाखाओं पर हो सकती है बड़ी कार्यवाही, लूट- पाट तथा ठगी की आशंका

हरियाणा में करीब 91 बैंक शाखों को संदिग्ध माना गया है जिससे साइबर अपराधी फर्जी…

22 hours ago

हरियाणा के इस जिले में कचरा फैलाने वाले 54 लोगों पर 10 लाख से ज्यादा का जुर्माना, देखें पूरी खबर

हरियाणा के गुरुग्राम में शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रशासन पूरे जोश के साथ…

1 day ago

हरियाणा में इन कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार, तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश ?

हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की नौकरी पर फिर से खतरा मंडरा…

1 day ago

हरियाणा में ई क्षतिपूर्ती पोर्टल से किसानों को मिलेगा मुआवजा, फसल के नुकसान की होगी भरपाई

हरियाणा सरकार ने किसानों की फसलों पर हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए ई…

1 day ago

फरीदाबाद में नीलम बाटा रोड की ऐसी है दुर्दशा! लोग हुए परेशान

फरीदाबाद में शहर के विकास के लिए तो कुछ कामों की शुरुआत हो ही रही…

1 day ago

फरीदाबाद के इस वार्ड में हो रहा है करोड़ों का विकास, लगाई जा रही हैं इंटरलॉकिंग टाइलें

फरीदाबाद के वार्ड 28 में अब विकास कार्य तेजी से होने वाला है। जानकारी के…

2 days ago