हरियाणा में महामारी से मचा हड़कंप, औसतन आ रहे इतने मामलें, ये जिले बन गए हैं हॉटस्पॉट

महामारी अपना आतंक फिरसे मचा रही है। मामलों में हर दिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। लगातार बढ़ते मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। हरियाणा में एनसीआर के साथ- साथ जीटी बेल्ट के जिलों में तेजी से महामारी फैल रही है। यहां पर संक्रमण की वृद्धि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। महामारी के नए केसों की तुलना में ठीक होने वालों की तादाद लगातार कम हो रही है।

कुछ दिनों से केसेस काफी कम देखे जा रहे थे। अब लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 2872 नए संक्रमित मिले, जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई। 

हरियाणा में महामारी से मचा हड़कंप, औसतन आ रहे इतने मामलें, ये जिले बन गए हैं हॉटस्पॉट

60 लाख से अधिक सैंपल अभी तक हरियाणा में लिए जा चुके हैं। महामारी ने रफ़्तार अब ज़ोरों की पकड़ ली है। प्रदेश में रिकवरी रेट घटकर 93.11 रह गया है। एक्टिव केसों की संख्या पिछले पांच माह में सबसे अधिक 17 हज़ार से पार पहुंच गई है। अभी तक कुल 310504 संक्रमित मिल चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुरुग्राम-फरीदाबाद के साथ ही जीटी रोड पर पड़ते अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर और हिसार हॉट स्पॉट बने हुए हैं।

लगातार बढ़ते मामलों ने एक बार फिरसे सभी को चिंतित कर दिया है। प्रदेश में महामारी पर अंकुश लगाने के तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अब तक 3 हज़ार से अधिक लोगों की जान महामारी ने लील ली है। महामारी के नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों एवं प्रशासकों के साथ समीक्षा बैठक भी की है।

जिस तरह महामारी ने फिरसे अपनी रफ़्तार पकड़ी है, इसके लिए ज़िम्मेदार और कोई नहीं हमारी लापरवाही है। हमें यह समझना होगा कि अगर मुंह ढककर ना रहे तो पूरा शरीर ढंकने की नौबत आ जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago