Categories: CrimeFaridabad

मेल एस्कॉर्ट बनाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए

महामारी के दौर में कई लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। वही कुछ लोग किसी भी प्रकार की नौकरी को पाने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं। चाहे उसके लिए उनको कोई क्राइम ही क्यों ना करना पड़े या उनके साथ कोई बड़ी धोखाधड़ी ही क्यों न हो जाए।

इससे उनको किसी प्रकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। बस उनको यह लगता है कि उनको कोई भी नौकरी मिल जाए। जिससे वह अपने व अपने परिवार का गुजर-बसर कर सकें। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में देखने को मिला है।

मेल एस्कॉर्ट बनाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए

जहां पर एक युवा नौकरी के लालच में मेल एस्कॉर्ट बनने तक को भी तैयार हो गया था। लेकिन उसको मेल एस्कॉर्ट बनाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिया गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 21d के रहने वाले विजय (नाम बदला हुआ) ने बताया कि उनको नौकरी की काफी आवश्यकता थी। उस दौरान उनके पास एक रोहित नाम के व्यक्ति का फोन आया था। यह बात अगस्त 2020 की है। उसने उसको मेल एस्कॉर्ट सर्विस के लिए ज्वाइन करने के लिए का रोहित ने उससे कहा कि उनकी जॉइनिंग फीस 2100 रुपए है।

विजय ने रोहित की बात मानकर उसके खाते में 2100 रूपए ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद रोहित ने उससे मेडिकल चार्ज, पुलिस वेरिफिकेशन, होटल चार्ज के नाम पर अलग-अलग दिन कई हजारों पे उससे ठग लिए । उसने बताया कि 4 अगस्त 2020 को 2100 रुपए, 5 अगस्त 2020 को करीब 75000 रूपए, 6 अगस्त को 19000 रूपए, 8 अगस्त को 12000 रूपए और 2 अक्टूबर को 12000 रूपए रोहित के खाते में जमा किए गए।

पैसे जमा करने के बाद उनके पास एक माही नाम की लड़की का फोन आया और उसने एस्कॉर्ट के लिए उसको कहा। माही पर विश्वास करना शुरू कर दिया। जिसके बाद माही ने पेटीएम नंबर 8743083346 व गूगल पे के जरिए करीब 28800 रूपए ठगे।

उन्होंने बताया कि ट्रांजैक्शन अलग-अलग दिन ट्रांसफर किए गए। विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों आरोपियों के द्वारा उनसे मेल एस्कॉर्ट के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago