किसी को देख लेने की धमकी दी तो हो जाएगी जेल, जान लीजिए ये कानून

हमारे भारत में जब भी किसी का कोई छोटा – मोटा किसी के साथ विवाद होता है तो मुँह से यह लब्ज़ ज़रूर निकलते हैं “देख लूंगा तुझे” यह एक धमकी मानी जाती है। यह धमकी आपको सलाखों के पीछे धकेल सकती है। अगर आप किसी को देख लेने की धमकी देते हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसी धमकी देने पर आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

हमारे आस-पास ऐसे बहुत से झगडे हो रहे होते हैं, जहां ऐसी धमकियाँ दी जाती हैं। जेल की हवा के साथ – साथ यह धमकी आपसे जुर्माना भी भरवा सकती है। आईपीसी की धारा 503 के तहत किसी को देख लेने की धमकी देना क्राइम है।

किसी को देख लेने की धमकी दी तो हो जाएगी जेल, जान लीजिए ये कानून

काफी बार हमें कानून का ज्ञान न होने के कारण बड़ी मुसीबत पल्ले पड़ जाती है। इससे बचाव कर पाना कठिन हो जाता है। लेकिन आपको बता दें, भारतीय दंड सहिंता के अंतर्गत आने वाली धारा 506 के तहत दो साल से लेकर सात साल तक की जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। अगर आप किसी के शरीर, प्रतिष्ठा या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हैं, तो आपको दो साल की सजा हो सकती है।

अकसर हम इन बातों को छोटी बातें समझ कर शांत बैठ जाते हैं। लेकिन ये धमकियां देना एवं लोगों को मानसिक तनाव देना आदि एक अपराध की श्रेणी में आता है। आईपीसी की धारा 506 के मुताबिक अगर कोई ऐसा अपराध करने की धमकी देता है, जो मृत्यु या आजीवन कारावास या फिर सात साल तक के कारावास से दंडनीय है, तो भी धमकी देने वाले को सात साल की जेल की सजा हो सकती है।

संयम सभी के पास से बहार होता जा रहा है। अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। धमकियां हल नहीं होती किसी बात का। यह एक अपराध है इसको गंभीरता से लेने की ज़रूरत है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago