सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

फरीदाबादः सेक्टर 11 के चौकी प्रभारी, पुलिस टीम के साथ वाई एम सी ए चौक पर तैनात थे। अचानक किसी ने उन्हें फोन पर बताया कि मुजेसर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार पलट गई है और कार के अंदर लोग घायल अवस्था में फँसे हुए हैं।

सुचना को गंभीरता से लेकर मानवीय पहल के साथ तत्परता दिखाते हुए चौकी प्रभारी पुलिस बल सहित दुर्घटना स्थल पर पहुँचे। स्थल पर, टायर फटने के कारण बलेनो कार (गाड़ी नं.- HR 50F 1813) पलटी हुई थी और लोग अब तक कार के अंदर ही फँसे थे। प्रभारी ने अपनी टीम के सहयोग से तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घायलों को पुलिस टीम ने तुरंत अश्वनी अस्पताल सेक्टर 10 पहुँचाया। अस्पताल में सभी घायलों का उचित ईलाज करवाया गया। घायल जितेश मंत्री ने पुलिस को बताया कि वे फरीदाबाद सेक्टर 11 में रहते हैं और वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ कार से कहीं घूमने जा रहे थे।

मुजेसर मेट्रो स्टेशन के पास अचानक से कार की टायर फटी और जब तक वे संभलते, तब तक कार पलट गई।

उन्होने पुलिस के सहयोग के लिए चौकी प्रभारी के साथ पूरी टीम को धन्यवाद दिया और फरीदाबाद पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago