Categories: Faridabad

Echelon Premier League: गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच हुई कांटे की टक्कर, मैच ने दर्शकों को किया रोमांचित

Echelon institute of technology Echelon premier league (EPL) में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का थर्ड राउंड शुरू हो गया। आज मैच का 20वाँ दिन भी बड़े रोमांचक दौर से गुज़रा। आज के दिन 3 मैच हुए जो कि बहुत ही मज़ेदार और दर्शकों को बड़े ही रोमांचित कर देने वाले थे।

पहला मैच है जसाना क्रिकेट क्लब और भगत सिंह टाइगर स्कूल के बीच हुआ। भगत सिंह टाइगर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का चुनाव किया। भगत सिंह टाइगर की टीम ने 107 रनों की पारी खेली जिसमें आलोक ने 43 और हर्ष ने 22 रन बनाए। भगत सिंह टाइगर ने यह मैच 33 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच दीपक तथा कोर्निटॉस बेस्ट कैच ऑफ़ द मैच सागर रहे ।

Echelon Premier League: गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच हुई कांटे की टक्कर, मैच ने दर्शकों को किया रोमांचित

दूसरा मैच शौर्य टीम और टैलेंटेड किड्स के बीच हुआ। शौर्य टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टैलेंटेड किड्स के फरीद ने 39 और यश ने 19 रन बनाए। अगर बात करें विकेटों की तो यश, फरीद और विवेक ने दो-दो विकेट झटके।

शौर्य टीम ने 10 विकेट होते हुए 93 रन बनाए वही रोहन भाटी ने 46 रन बनाए। बात करें विकेटों की तो रोहन भाटी ने चार, प्रिंस ने दो और प्रिंस ट्रिकी ने भी 2 विकेट झटके। शौर्य टीम ने यह मैच जीत लिया।  मैन ऑफ द मैच रोहन भाटी चुने गए।

तीसरा मैच एएस टैक सुपर इंडियन और टीआरएम एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस एएस टैक सुपर इंडियन ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का चुनाव किया। टीआरएम एकेडमी ने 94 रन बनाए वही एएस टैक सुपर इंडियन ने 100 रन बनाए।

एएस टैक सुपर इंडियन ने यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच उदय तथा कोर्निटॉस बेस्ट कैच ऑफ़ द मैच अभिषेक को चुना गया।

आपको बता दें कि कल Echelon premier league का क्वार्टर फाइनल है जिसमें 4 मैचों का आयोजन किया जाएगा। पहला मैच केंद्रीय विद्यालय और एंजल क्रिकेट एकेडमी, दूसरा मैच बल्लभगढ़ टाइटंस और भगत सिंह टाइगर, तीसरा मैच टीम शौर्य (ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल) और लिग्यांज पब्लिक स्कूल, चौथा मैच अनबीटेबल हथीन और एएस टैक सुपर इंडियन के बीच होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago