गलत संगत में पड़ने की वजह से बना अवैध शराब का कारोबार

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने अवैध नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी में 107 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम काशीराम है जो फरीदाबाद के सेक्टर 17 का रहने वाला है।

आरोपी नशा करने का आदी है और गलत संगत में पड़ने के कारण अवैध शराब का धंधा करने लगा था। आरोपी फरीदाबाद से अवैध शराब ले जाकर दिल्ली के सरिता विहार की झुग्गियों में सप्लाई करता था।

गलत संगत में पड़ने की वजह से बना अवैध शराब का कारोबार

पुलिस को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना मिली थी कि आरोपी फरीदाबाद से दिल्ली शराब की सप्लाई करने जाएगा जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने एनएचपीसी चौक पर नाका लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से पिकअप गाड़ी में अवैध शराब की 107 पेटी जिसमें 1284 बोतलें शामिल थी, बरामद की गई है। इसमें देसी शराब संतरा की 80 पेटी, अंग्रेजी शराब 20-20 की 10 पेटी, ब्लू मूड की 7 पेटी और 10 पेटी किंगफिशर बियर की बरामद की गई।

पुलिस ने पिकअप गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ करने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago