Categories: Faridabad

महामारी के बीच मां भवानी के जयकारों से गूंज उठे फरीदाबाद के सभी मंदिर

चैत्र मास के नवरात्र की शुरुआत आज से हो चुकी है। जिले भर के सभी मंदिरों में नवरात्र की धूम देखने को मिली। मंदिरों में मां भवानी के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में महामारी को लेकर भी विशेष तैयारियां की गई थी जिसमें महामारी के सभी गाइडलाइंस का पालन किया गया।


एनआईटी 1 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भी मां भवानी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तजन अपने इष्ट देवी के दर्शन करने के लिए आतुर नजर आए। माता वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि महामारी के सभी नियमों का मंदिर में पालन किया गया है।

महामारी के बीच मां भवानी के जयकारों से गूंज उठे फरीदाबाद के सभी मंदिर

मंदिर में एंट्री करते ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है तथा सभी भक्तों गणों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है वही कतारबद्ध होकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ ही भक्तगण मां भवानी के दर्शन कर रहे हैं।



वही सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश ने भी बताया कि मंदिर में महामारी के मद्देनजर काफी तैयारियां की गई हैं। सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है जिसके मद्देनजर भी माता का जागरण व अन्य कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वैसे तो माता का जागरण हर वर्ष रात 12 तक होता है वहीं इस वर्ष सिर्फ 9 बजे तक ही जागरण किया जाएगा। भंडारे का आयोजन भी इस बार नहीं किया जाएगा।



नवरात्र के पहले दिन हिमालय की पुत्री माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि माता शैलपुत्री की पूजा भर से ही जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता है तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मां शैलपुत्री के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल है। यह देवी वृषभ पर विराजमान हैं, जो पूरे हिमालय पर राज करती है। मान्यता है कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago