Categories: Press Release

वैष्णोदेवी मंदिर में शुरू हुई नवरात्रों की धूम, मंदिर में ही भक्तों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन: भाटिया

नवरात्रों के पहले दिन सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर तिकोना पार्क में धूमधाम से मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना की गई। प्रातकालीन आरती में भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा की। इस अवसर पर सबसे खास बात तो यह है कि मंदिर में कोरोना नियमों का पूरा ध्यान रखा गया ।

मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने का इंतजाम भी किया गया है। ईएसआई अस्पताल की टीम द्वारा मंदिर परिसर में नवरात्रों के अवसर पर श्रद्धालुओं को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने नवरात्रों के शुभ अवसर पर आने वाले भक्तों का स्वागत किया।

वैष्णोदेवी मंदिर में शुरू हुई नवरात्रों की धूम, मंदिर में ही भक्तों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन: भाटिया

पहले दिन मां शैलपुत्री की भव्य पूजा के अवसर पर जाने माने उद्योगपति आनंद मल्होत्रा, प्रदीप झांब, प्रताप भाटिया, रमेश सहगल, संजय वधवा, फकीरचंद कथूरिया, प्रीतम धमीजा, राहुल बेदी, एसपी भाटिया, दिनेश चित्रकारा, नेताराम गांधी, सागर रतरा,सरिता, बलजीत और धीरज प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

भाटिया ने बताया कि नवरात्रों के उपलक्ष्य में नौ दिन मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने की विशेष तौर पर व्यवस्था की गई है। जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह भी मंदिर परिसर में वैक्सीन लगवाकर कोरोना से जंग जीतने की दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं। सुबह मंदिर में साढ़े दस बजे से लेकर 2 बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। इसलिए उनकी सभी भक्तों से अपील है कि वह कोरोना से जंग में लड़ाई लड़ें और अपना योगदान दें।

मां शैलपुत्री की पूजा के बाद प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि नवरात्रों के अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी गई है।

मंदिर में केवल उन्हीं भक्तों को आने दिया जा रहा है, जो मास्क लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि कोरोना से लडऩा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसलिए वह सभी से यह भी अपील करते हैं कि वह कोरोना पर विजय पाने में अपनी सहभागिता अवश्य दें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago