Categories: FaridabadHealth

महामारी की संजीवनी बूटी को व्यर्थ करने में हरियाणा अव्वल, इस तरह से हो रहा वैक्सीन का दुरुपयोग

एक ओर दिन प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसके बाद विभाग के द्वारा दूरदराज से आए लोगों के टेस्टिंग की जा रही है और उनको निर्देश भी दिए जा रहे हैं कि क्वॉरेंटाइन होकर अपने व अपने आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं।

इसके अलावा दूसरे राज्यों से आए लोगों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह घर पर ही रहे। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीकाकरण अभियान को तेज किया जा रहा है । टीकाकरण अभियान में लोगों के द्वारा टीका तो लगवाया जा रहा है। लेकिन वह टीका अपनी सहूलियत के अनुसार लगवाने के लिए आ रहे हैं।

महामारी की संजीवनी बूटी को व्यर्थ करने में हरियाणा अव्वल, इस तरह से हो रहा वैक्सीन का दुरुपयोग

जिसकी वजह से हरियाणा में सबसे ज्यादा वैक्सीन व्यर्थ हो रही है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो हरियाणा पूरे देश भर में नंबर वन पर है। जिसने अब तक करीब 9% वैक्सीन व्यर्थ की है। ऐसा नहीं है कि देश के अन्य राज्यों में वैक्सीन व्यर्थ नहीं हो रही है। वहां पर भी वैक्सीन व्यर्थ हो रही है। लेकिन हरियाणा में सबसे ज्यादा व्यर्थ की जा रही है।

फरीदाबाद जिले के टीकाकरण अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ रमेश का कहना है कि एक वॉयल से 10 लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को 0.5ml वैक्सीन लगाई जाती है। एक वॉयल में 5ml वैक्सीन आती है। उन्होंने बताया कि जब भी स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा वैक्सीन की वॉयल को खोलता है। तो उस वैक्सीन की वॉयल को 4 घंटे के अंदर इस्तेमाल करना होता है।

अगर वह 4 घंटे के अंदर उस वैक्सीन वॉयल को इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। तो वह वैक्सीन व्यर्थ हो जाती है। उन्होंने बताया कि लोगों के द्वारा टीकाकरण अभियान में भाग तो लिया जा रहा है। लेकिन वह अपने समय और सुविधा के अनुसार ही सेंटर पर आकर वैक्सीन को लगा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग सुबह व शाम के समय आते हैं। लेकिन दोपहर के समय गर्मी होने की वजह से वह वैक्सीन सेंटर पर नहीं आ पा रहे हैं। जिसकी वजह से दोपहर के समय अगर कोई वैक्सीन की वॉयल खोली जाती है और 4 घंटे के अंदर अगर उसका उपयोग नहीं किया जाता है, तो वह व्यर्थ हो जाती है।

इसी वजह से जो आंकड़ा सामने आए हैं उसमें हरियाणा नंबर वन पर पाया गया है। देश के हर राज्य में वैक्सीन व्यर्थ हो रही है। उसका मुख्य कारण सिर्फ यही है कि पर्याप्त समय पर उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण डोज़ खराब हो जाती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago