Categories: CrimeFaridabad

एक फ़ोन कॉल ने ली युवक की जान, हुआ कुछ ऐसा की आत्महत्या को हुआ मजबूर

आज के समय में किसी को पैसे देना भी भारी पड़ सकता है। क्योंकि अगर वह समय रहते आपको पैसे नहीं लौट आता है। तो उसकी वजह से आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

इसकी वजह से आप कई बार कोई गलत कदम भी उठा लेते हैं। जिसके बाद आप अपनी जीवन लीला खुद ही समाप्त कर लेंगे। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में देखने को मिला है।

एक फ़ोन कॉल ने ली युवक की जान, हुआ कुछ ऐसा की आत्महत्या को हुआ मजबूर

जहां पर युवक के द्वारा पैसे का लेनदेन करना उसी पर भारी पड़ गया और उसी ने अपनी जीवन लीला खुद ही समाप्त कर ली। थाना सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव भैरई जिला मथुरा के रहने वाले ज्ञानी नहीं बताया कि वह खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

उसने बताया कि वह तीन भाई व एक बहन है जो कि सबसे छोटा भाई दिनेश कुमार करीब 2 साल से वीनेस कंपनी में काम करता है। जोकि फरीदाबाद के आईएमटी चंदावली में स्थित है। इसी वजह से वह पिछले 2 साल से चंदावली के एक किराए के मकान में रह रहा है।

13 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे उसके भाई दिनेश की कंपनी से एक फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके भाई दिनेश में किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत फरीदाबाद आए। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई दिनेश ने उनको कुछ दिन पहले बताया था कि किशन चौहान नाम के व्यक्ति को 2 साल पहले 30000 रुपए दिए थे। जोकि उसने अभी तक वापस नहीं किए।

इसके अलावा दिनेश नहीं यह भी बताया था कि किसी व्यक्ति ने उससे महिंद्रा फाइनेंस का मैनेजर बन कर फोन किया था और कहा था कि वह उसको करीब 50000 का लोन दिला सकता है। लोन के चक्कर में दिनेश ने उस व्यक्ति के बताए हुए खाते में कई रुपए जमा कर दिए। लेकिन उसके बावजूद भी उसको लोन नहीं दिलाया गया।

इन सभी बातों से परेशान व दुखी होकर दिनेश ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि दिनेश ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा है। जिसमें उसने किशन चौहान व महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के मैनेजर बन कर बात करने वाले व्यक्ति का जिक्र किया है।

इसके अलावा दिनेश ने यह भी लिखा है कि इन दोनों से कई बार पैसे मांगे थे। लेकिन दोनों में से किसी ने भी पैसे नहीं दिए। इसी वजह से वह काफी परेशान हो चुका हूं और अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago