Categories: India

हरियाणा का एक ऐसा जिला जंहा दोपहर होते ही लोगो को सताने लगता हैं यह डर

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में लोग डर – डर कर जीने को मजबूर हैं। महेंद्रगढ़ जिले के इस प्रकार जीने की वजह है नारनौल में चल रही पत्थर खदान है।

यहां दोपहर होते ही भूकंप जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। मकान हिलने लगते हैं और लोग डर के अपने घरों से बाहर निकाल आते हैं।

हरियाणा का एक ऐसा जिला जंहा दोपहर होते ही लोगो को सताने लगता हैं यह डर

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में चल रही पत्थर खदान पर न तो कोई नियम लागू हो रहा है और न वह किसी मापदंड को पूरा करते हैं। इन पत्थर खदानों में की जा रही हैवी ब्लास्टिंग के कारण लोगों के मकानों में दरारें आ गई है।

लोगों को हर समय डर लगा रहता है कि न जाने कब कोई पत्थर उनका मकान तोड़ दे या उनकी जान पे बन आए।

लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। नारनौल के स्थानीय निवासियों ने बताया कि ये लोग माइन्स के खिलाफ शिकायत भी नहीं कर पाते, क्योंकि मालिक इतना प्रभावशाली है कि लोगों को डर रहता है, यदि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो उल्टा उनके साथ कोई घटना घटित न हो जाए।

सरकार द्वारा माइंस कार्य के लिए एक मापदंड बनाया गया था ताकि इसकी वजह से अन्य लोगों और वातावरण को कोई हानि न पहुंचे।

लेकिन माइंस मालिकों द्वारा सरकार के इस आदेश की अवहेलना की जा रही है तथा हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। हैवी ब्लास्टिंग के इस मामले में कोई अधिकारी भी कुछ कहने को तैयार नहीं हो रहा है।

सरकार द्वारा बनाए गए माइंस के लिए लागू मापदंडों को न पूरा ही किया जा रहा है और न ही नियमों की कोई परवाह की जा रही है। जब माइंस की ब्लास्टिंग होती है तो करीब 2 किलोमीटर तक पत्थरों के टुकड़े देखने को मिलते हैं।

ब्लास्टिंग के कारण मकान हिल जाते हैं, लोग भयभीत हो जाते हैं। महेंद्रगढ़ में हैवी ब्लास्टिंग के इस बड़े मामले के बावजूद प्रशासन शांत है, कुछ कहने को तैयार नहीं। प्रशासन के इस तरह मौन रहने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago