Categories: Faridabad

फरीदाबाद की इस बेटी ने यूपी में दिखाया दमखम, जिला पंचायत अधिकारी के रूप में नियुक्त

एक अलग ही एहसास होता है जब कुछ ऐसा कर गुजरने का ठान लो और वास्तव में वह हकीकत का रूप ले आपके सामने प्रस्तुत हो जाए, तो आपको खुद ब खुद यकीन नहीं होता कि आपकी मेहनत रंग ले आई है।

कई बार यह मेहनत आपके और आपके परिवार तक सीमित रह जाते हैं। वहीं जब आपकी मेहनत आपके जिले से निकलकर दूसरे जिले तक पहुंच जाए तो खुशी का ठिकाना तक नहीं रहता।

फरीदाबाद की इस बेटी ने यूपी में दिखाया दमखम, जिला पंचायत अधिकारी के रूप में नियुक्त

ऐसा ही कुछ फरीदाबाद सेक्टर डी निवासी बी पी जोशी की पुत्री सुबोध जोशी ने कर दिखाया है। दरअसल, सुबोध में यूपीपीएससी (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) की परीक्षा उत्तीर्ण कर औद्योगिक जिले का नाम रोशन किया है।

जिसके बाद अब वो दिन दूर नही जब लखनऊ में प्रशिक्षण के बाद सुबोध को उत्तर प्रदेश के किसी जिले की जिला पंचायत अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिलेगी।

सुबोध जोशी वही छात्र है जिसने जामिया मिलिया इस्लामिया कालेज से 2010 में बायो कैमेस्ट्री में एमएससी स्वर्ण पदक के साथ पहले चार बार यूपीपीएससी की परीक्षा दी थी, दो बार साक्षात्कार तक भी पहुंचीं, पर सफलता हासिल न हो सकी।

निराश होने की बजाय सुबोध ने फिर से नए सिरे से तैयारी की और अबकी बार सफलता हासिल कर ही ली। सुबोध कहती हैं कि 2015 में प्रशासनिक सेवा में जाने की नीयत से तैयारी शुरू की थी। पिता बीपी जोशी व माता संतोष ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया। संतोष जोशी कहती है

कि बेटी की लगातार असफलता ने उन्हें मायूस कर दिया था और मुस्कुराना तो भूल ही गई थीं। हर बार परिणाम का बड़ी उत्सुकता से इंतजार करते थे, इस बार भी परिणाम को लेकर उत्सुक थे और अब चैत्र नवरात्र से ठीक पहले परिणाम घोषित हुआ,

तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से बेटी सुबोध की मेहनत सफल होने की सूचना आई। अब संतोष जोशी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। सुबोध राजस्थान प्रशासनिक सेवा की भी तैयारी कर रही हैं। बहुत लोगों का सफलता में योगदान

सुबोध अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहनत के अलावा माता-पिता के कदम-कदम पर मिले सहयोग व बड़ी बहन शरद जोशी को देती हैं। शरद जोशी राजस्थान व उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल मार्गेट अल्वा की कानूनी सलाहकार भी रह चुकी हैं। सुबोध ने अपनी सफलता में शिक्षकों की भूमिका को भी अहम बताया।

वहीं सुबोध जोशी की इस प्रसंशनीय सफलता पर फरीदाबाद के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से लेकर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नयनपाल रावत, नीरज शर्मा, सीमा त्रिखा, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया,

पूर्व विधायक आनंद कौशिक व टेकचंद शर्मा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर व पूर्व महासचिव बलजीत कौशिक, राजन ओझा, पार्षद कपिल डागर, सुनील तेवतिया, अनिल तेवतिया, डा.तेजपाल शर्मा, बृजमोहन वत्स ने भी बधाई दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago