नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने शहर में हो रहे अपराधों का संज्ञान लेते हुए पोस्को, रेप, छेड़छाड़, व औरतों के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए सभी थाना चौकी महिला थाना को निर्देश दिए हैं।

जिस पर कार्यवाही करते हुए महिला थाना एनआईटी ने आरोपी शामल मंडल को 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शामल मंडल है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में रह रहा था।

आरोपी ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और पीड़िता व उसकी 17 वर्षीय बड़ी बहन के साथ उसकी जानकारी है।

आरोपी की उम्र लगभग 55 वर्ष है जो पर्वतीय कॉलोनी में ही ई रिक्शा चलाता है। आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ यहां रह रहा था। उसके परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 3 लड़के भी हैं।

आरोपी ने इससे पहले पीड़िता की बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ वर्ष 2019 में बलात्कार किया और वर्ष 2020 से पीड़िता के साथ बलात्कार कर रहा था।

पुलिस टीम ने बताया कि 12 अप्रैल को महिला थाना में पीड़िता ने अपनी शिकायत दी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 24 घंटे में फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

चाइल्ड वेलफेयर कमिटी और मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित लड़की के बयान करवाकर व कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago