Categories: Faridabad

नगर निगम अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, विजिलेंस ने नोटिस कर दिया है जारी

नगर निगम में हो रहे घोटालों को लेकर प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर सख्त हैं। बीते दिनों एफएमडीए की बैठक के दौरान सीएम ने घोटाले की जांच में तेजी लाने की निर्देश दिए थे जिस पर कार्यवाही करते हुए विजिलेंस विभाग ने निगम के करीब 25 अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं। जांच में शामिल न होने पर सख्त कार्यवाही की भी बात कही गई है।

दरअसल, नगर निगम में बिना काम के ठेकेदारों को 50 करोड़ का भुगतान कर दिया गया जिसकी जांच अभी भी जारी है वही अब विजिलेंस विभाग ने अब अपनी जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। अब पूरे शहर में 2014 से 2020 तक कराए गए सभी विकास कार्यों और ठेकेदार को हुए भुगतान की जांच की जा रही है।

नगर निगम अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, विजिलेंस ने नोटिस कर दिया है जारी

अब पूरे शहर में 2014 से 2020 तक कराए गए सभी विकास कार्यों और ठेकेदार को हुए भुगतान की जांच की जा रही है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, जिन निगम अधिकारियों को नोटिस जारी किया है, उनमें कनिष्ठ अभियंता (जेई), उपमंडल अधिकारी (एसडीओ), कार्यकारी अभियंता तक के अधिकारी शामिल हैं। इनमें से कई सेवानिवृत्त भी हो गए हैं। हालांकि विजिलेंस जांच में बीते वर्षों अलग-अलग डिविजन में तैनात रहे अधिकारियों से भी पूछताछ की जानकारी मिली है। इस बारे में विजिलेंस के अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विजिलेंस जांच में बीते वर्षों अलग-अलग डिविजन में तैनात रहे अधिकारियों से भी पूछताछ की जानकारी मिली है। इसमें वाउचर में हस्ताक्षर किसके हैं, यह भी खंगाला जा रहा है। संभावना है कि हकीकत और कागजी कार्रवाई में अंतर की जांच पड़ताल के लिए विजिलेंस मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तैयारी में है।

अभी तक विजिलेंस वर्ष 2017 से साल 2020 तक हुए कार्यों की जांच कर रही थी, लेकिन विभाग को आशंका है कि इनमें और बड़ी गड़बड़ी सामने आ सकती है। इसलिए विभाग ने सरकार से अनुमति लेकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago