Categories: Faridabad

प्रशासन के दावे मंडी में हो रहे हैं फिर फेल, किसान तथा आढती दोनों परेशान

नई तकनीकी सिस्टम के चलते इन दिनों बल्लबगढ़ अनाज मंडी में किसानों तथा आढ़तियों दोनों को ही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान समय पर अपनी फसल को मंडी में नहीं ला पा रहे हैं वही आढती भी प्रशासन की व्यवस्था से हताश नजर आ रहे हैं।

दरअसल, प्रशासन ने अनाज की आवक को लेकर काफी तैयारियां की थी परंतु जमीनी स्तर पर यह तैयारियां मंडियों में नदारद दिखी। प्रशासन ने मंडी सिस्टम को ऑनलाइन करने की योजना बनाई जिसके तहत एक पोर्टल से किसानों को अपनी फसल से संबंधित तथा मंडी से संबंधित सभी जानकारी मैसेज के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी परंतु यह पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। पोर्टल ठीक से काम ना करने के चलते किसान अपनी फसल को मंडी तो ले आते हैं परंतु उन्हें मंडी में गेट पास ही नहीं मिलता।

प्रशासन के दावे मंडी में हो रहे हैं फिर फेल, किसान तथा आढती दोनों परेशान

बल्लबगढ़ अनाज मंडी के आढ़ती प्रधान सुनील भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन की तैयारियां जमीनी स्तर पर ना के बराबर है। किसान अपनी फसल मंडी में लेकर आता है परंतु पोर्टल रजिस्ट्रेशन में काफी दिक्कत होती है।

उन्होंने प्रशासन से इस विषय में अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द किसान तथा आढ़तियों की समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से मंडी में अनाज के रखरखाव को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है,खुले में ही अनाज बिखरा रहता है।

एक अन्य किसान ने बताया कि मैसेज के माध्यम से उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि उन्हें 6 अप्रैल को अपनी फसल लेकर मंडी में आना है परंतु गेट पास ना मिलने के चलते उनके दिन को आगे बढ़ा दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी सेक्रेटरी से भी शिकायत की है परंतु वह एंट्री गेट पर भेजते हैं और एंट्री गेट वाले मंडी सेक्रेटरी के पास।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago