Categories: Press Release

दिग्विजय चौटाला ने केंद्र सरकार के इस फैसले का किया स्वागत, जताया आभार

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने देशभर में महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर लिए गए फैसले का स्वागत किया है और इसे छात्र के हित में बताया हैं।

उन्होंने केंद्र द्वारा सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने तथा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं टालने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का आभार जताया। दरअसल, इनसो अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखते हुए बढ़ते महामारी के चलते सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की थी।

दिग्विजय चौटाला ने केंद्र सरकार के इस फैसले का किया स्वागत, जताया आभार

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दिनों-दिन बढ़ रहे महामारी के बीच 4 मई से सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं देश के लाखों छात्रों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा चिंता का विषय था, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने छात्रों के हित में फैसला लेकर देश के लाखों बच्चों को राहत देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर इनसो ने भी चिंता जाहिर करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की थी। दिग्विजय ने अब केंद्र से आग्रह किया है कि महामारी से हालात सामान्य होने के बाद एहतियात बरतते हुए सरकार सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षाएं करवाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago