महिला का दावा : ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस हैरी ने किया था शादी का वादा, इस कारण टूट गए शादी के सपने

आपने अकसर ऐसे मामले सुने होंगे जिसमें एक पक्ष यह दावा करता है कि फलाने ने शादी का वादा किया था लेकिन फिर मुकर गया। इस तरह के मामले अमूमन आते रहते हैं लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक रोचक मामला सामने आया। चंडीगढ़ की एक महिलाने याचिका दायर कर कहा कि ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह मुकर गए।

इस याचिका के लगते ही कोर्ट का बाजार गर्म है। आरोप छोटा नहीं है। हर तरफ इस मामले की सुर्खियां बन रही है। महिला ने वाद करने के बाद शादी से मुकरने के आरोप में प्रिंस हैरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हाईकोर्ट ने याचिका को आधारहीन बताते हुए इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि लगता है, याची महिला ख्वाबों की दुनिया में रहती है।

महिला का दावा : ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस हैरी ने किया था शादी का वादा, इस कारण टूट गए शादी के सपने

काफी बार ऐसे मामलों में यह देखा जाता है कि याची नाम सुर्खियां बटोरने के चक्कर में इस तरह के कारनामे करते हैं। इस मामले में याची महिला पेशे से वकील है। उसने हाई कोर्ट में याचिका दायर करयूके के प्रिंस चार्ल्स मिडलटन के बेटे प्रिंस हैरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ‘यूके पुलिस सेल’ को निर्देश जारी करने के मांग की। याची ने दावा किया कि प्रिंस हैरी ने उससे शादी करने के लिए वादा किया था, लेकिन वादा अधूरा रह गया।

कोर्ट इस मामले में पहले ही आधारहीन बता चुका है। हर तरफ महिला का मज़ाक बन रहा है। महिला की दलील सुनने के बाद जस्टिस ने कहा कि मुझे लगता है कि यह याचिका कुछ और नहीं है, बल्कि प्रिंस हैरी से शादी करने के बारे में दिन में सपने देखने वाली कल्पना है। याचिका बहुत खराब तरीके से तैयार की गई और दलीलों में ज्ञान का अभाव है , लेकिन इसमें याचिकाकर्ता और प्रिंस हैरी के बीच कुछ ईमेल के बारे में जिक्र किया गया है, जिसमें प्रेषक ने जल्द ही शादी करने का वादा किया।

जब यह मामला प्रकाश में आया है कोर्ट में सुर्ख़ियों का बाजार गर्म है। कोई महिला वकील को पागल तो कोई लाइमलाइट की लालची बता रहा है। याचिकाकर्ता ने यूके की यात्रा करने संबंधी अदालती सवाल पर नकारात्मक रुप में जवाब दिया। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत का दावा करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने राजकुमार चार्ल्स को संदेश भी भेजे थे कि उनका बेटा प्रिंस हैरी उससे विवाह करना चाहता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago