दर्शकों की मांग पर एक बार फिर से प्रसारित होने जा रही रामायण, जानिये कब और कहां देख सकेंगे

महामारी एक बार फिरसे अपना विकराल रूप धारण कर चुकी है। लगातार मामलों में इज़ाफ़ा होता जा रहा है। लगातार लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक स्टार्स इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं देश में एक बार लॉकडाउन जैसे हालात बन गए। ऐसे में एक बार फिर से पिछले साल की तरह ही रामानंद सागर की ‘रामायण’ प्रसारित किया जाएगा।

यह दूसरी लहर अपना असर दिखा रही है। लोग बेपरवाह हो रहे हैं। गत वर्ष लॉकडाउन के समय ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे कई 80 और 90 के दशक के सीरियल का प्रसारण किया गया था। वहीं ‘रामायण’ ने तो टीआरपी के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे। वहीं अब ‘रामायण’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वो ये है कि एक बार फिर से ‘रामायण’ का प्रसारण शुरू होने जा रहा है।

जब रामायण टीवी पर आती थी तो सभी एक साथ उसे देखने के लिए बैठ जाया करते थे। दर्शकों की मांग अब इसे फिरसे दिखाने की है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इसे स्टार भारत चैनल पर शाम 7.00 बजे प्रसारण किया जा रहा है। अब एक बार फिर से दर्शक इसका पूरा आनंद उठा सकेंगे। वहीं दर्शक अपने भगवान श्री राम के एक बार फिर से दर्शन कर पाएंगे।

रामायण देखते – देखते लोग इस घातक बीमारी के निजात पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगने के बाद इनकी मांग उठ रही थी। वहीं इसी महीने 21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार आ रहा है। वहीं ऐसे में इस सीरियल का शुरू होना दर्शको के लिए एक खास तोहफा है। इस ‘रामायण’ में राम लक्ष्मण, सीता और रावण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी को देखा गया है।

भगवान श्रीराम से सभी यही दुआएं इस समय कर रहे हैं कि महामारी से छुटकारा मिल सके। देश में वैक्सीन लगाई जा रही है लेकिन फिर भी काफी लोग इससे बच रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago