हरियाणा में तापमान सामान्य से अधिक, जानिये कब तेज हवाओं के साथ बारिश होने के हैं आसार

अप्रैल का महीना चल रहा है लेकिन गर्मी अभी से जून वाली पड़ने लगी है। पसीना तो पानी जैसे बह रहा है। बिजली कटौती ऊपर से रुलाती है। प्रदेश में दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। रात के समय में गर्मी बढ़ने लगी है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

बढ़ते पारे से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। गरीब तबका काफी मायूस है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की आज उम्मीद की जा रही है। आज न्यूनतम तापमान 23 डीग्री रहने की आशा है।

हरियाणा में तापमान सामान्य से अधिक, जानिये कब तेज हवाओं के साथ बारिश होने के हैं आसार

प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बदल चुका है। लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों के पसीने छुटा दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब मौसम में बदलाव की संभावना बनी है। आज और कलऔर फिर 20 अप्रैल को बादलवाही रहने की संभावना है। इससे तेज हवाएं चलने और गरज व चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इससे किसानों की चिंता बढ़ जाएगी। क्योंकि मंडी में किसानों का गेहूं खुले में और खेतों में रखा हुआ है।

कुछ दिनों से धूप में रहना वाला प्रदेश अब बारिश का इंतज़ार कर रहा है। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ती जा रही है। सूबे में आज मौसम कई रंग दिखा सकता है। दोपहर को गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम में बदलाव हो सकते हैं। हाफ स्लीव्स पहनकर भी पसीने में लोग नहाने लगे हैं।

बारिश का इंतज़ार हरियाणा काफी समय से कर रहा है। इससे बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। तेज धूप से परेशान हो गए हैं। बिना ऐ.सी. के बैठना भी दुश्वार सा हो गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago