Categories: India

केजरीवाल के बयान से असमंजस में फसे दिल्लीवासी ‘ कहा – अगर कोरोना हो जाए तो आप…’

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार कई गुणी हो चुकी है मरीज़ों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री केजरीवाल की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। जो यह तय नहीं कर पा रहे है कि इस महामारी को कैसे नियंत्रण में किया जाए।

जैसे जैसे कोरोना वायरस के आंकड़ों में तेजी आ रहा है, वैसे वैसे ही केजरीवाल अपने हाथ खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं और ये बात हम नहीं, बल्कि केजरीवाल ने खुद ट्वीट करके लोगो को बताई है। दरअसल, केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए एक ट्वीट किया है, जिसे पढ़ने के बाद शायद आपको कुछ अजीब लग सकता है।

केजरीवाल के बयान से असमंजस में फसे दिल्लीवासी ' कहा - अगर कोरोना हो जाए तो आप…'

आइये जानते है क्या है आखिर पूरा मामला:-

बीते शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे दिल्लीवासियों, अगर आपको कोरोना हो जाए तो घबराना मत। आप में से ज्यादातर लोगों का इलाज #HomeIsolation में ही किया का सकता है।

लेकिन अगर किसी मरीज को अस्पताल में दाख़िल होने की जरूरत हो तो उसके लिए भी सरकार की पूरी तैयारी है।आपके अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। अब भले ही केजरीवाल इस संदेश से दिल्ली की जनता को सहानुभूति देना चाहते हो, लेकिन इसके पीछे की कहानी तो कुछ और ही नजर आती है।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले :-

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में रफ्तार देखने को मिल रही है। बता दें कि, गुरुवार 28 मई के बाद अबतक लगातार तीन दिन दिल्ली में कोरोना के 2500 से ज्यादा नए केस दर्ज किये गए हैं।

इसके बाद अब दिल्ली में कोरोना मरीज़ों की संख्या 19000 से अधिक हो गई है, वहीं मौत का आंकड़ा 400 के पार पहुंच चुका है। ये तो रही दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों की बात, लेकिन केजरीवाल के ट्वीट पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, जिस पर एक नजर डालना बेहद ज़रूरी है।

केजरीवाल के संदेश में पीछे का असल कारण :-

केजरीवाल का संदेश पढ़कर सबके दिमाग में यही सवाल आ रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा संदेश क्यों दिया जबकि कोरोना मरीजों को तो अस्पताल में 14 दिन रखा जाना अनिवार्य है। ऐसे में उनका ये बयान जनता को हजम नहीं हो रहा है।

दरअसल, दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि अब अस्पतालों में ज्यादा मरीज़ों को शिफ्ट करने के लिए बेड ही खाली नहीं बचे है, ऐसे में अपनी नाकामियों को जनता से छिपाने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से इस तरह के संदेश का जारी किया गया है। इतना ही नहीं, सवाल तो यह भी उठाए जा रहे है कि जिस स्वास्थ्य व्यवस्था के दम पर केजरीवाल दोबारा मुख्यमंत्री बने वही स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी जल्दी इतनी फीकी कैसे पड़ गई?

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago