Categories: Press Release

टीएमसी प्रत्याशी की टिप्पणी के ख़िलाफ़ भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन

फ़रीदाबाद 16 अप्रैल I भारतीय जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में ज़िला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव लड़ रही टीएमसी प्रत्याशी सुजाता मंडल खान द्वारा अनुसूचित जाति के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी के विरोध में फ़रीदाबाद के ज़िला उपायुक्त यशपाल यादव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा I

इस अवसर पर उनके साथ महामंत्री डा. आर एन सिंह, जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, प्रदेश लीगल सह संयोजक प्रकाश वीर नागर, जिला लीगल संयोजक के एल शर्मा, राज मदान व सुनील आनंद आदि उपस्थित रहे

टीएमसी प्रत्याशी की टिप्पणी के ख़िलाफ़ भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में फ़रीदाबाद के भाजपा नेताओं ने बताया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के टिकट पर विधान सभा का चुनाव लड़ रही सुजाता मंडल खान ने अनुसूचित जाति के ख़िलाफ़ अभद्र टिप्पणी की है जिससे अनुसूचित वर्ग की भावनाएँ आहत हुई है बंगाल के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को भिखारी कहकर अपमानित करने वाली टी एम सी की नेता का यह बयान घोर आपत्तिजनक व निंदनीय है

यह बयान पश्चिम बंगाल ही नहीं अपितु देश के सभी अनुसूचित जाति के लोगों को इरादतन अपमानित करने वाला है I ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता और व्यक्ति की गरिमा का अधिकार देता है और इस तरह के बयान समाज को तोड़ने और अपमानित करने का कार्य करते हैं

गोपाल शर्मा ने कहा कि हमारे संविधान में देश के सभी नागरिकों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक न्याय की व्यवस्था की गई है। व्यक्ति की गरिमा व सम्मान की रक्षा की भावना सभी के लिए एक समान है।

सुजाता मंडल खान का ऐसा आपत्तिजनक तथा अपमानित करने वाला बयान बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के लोकतांत्रिक गणराज्य की परिकल्पना के खिलाफ है। इसलिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय से उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी करवाई की माँग की है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago