Categories: Faridabad

विकास कार्यो का निरीक्षण करते नज़र आए मंत्री मूलचंद शर्मा, बोले सेक्टर-3 का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण

परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा शुक्रवार को अचानक शहर के सेक्टर- 3 में चल रहे विकास कार्यो का निरक्षण करने के लिए निकल पड़े। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर- 3 के चौक से लेकर तिगांव रोड तक बनाये जाने वाली 4 लाइन सड़क और सेक्टर- 3 के पार्क के अलावा सेक्टर -3 की ही मार्किट का दौरा किया।


मंत्री को मार्किट में देखते ही दुकानदार और वहां मौजूद ग्राहक अपनी समस्याओं को लेकर आये तो मंत्री ने वहाँ मौजूद लोगों को समझाया कि वे महामारी जैसी वैश्विक बीमारी से बचें और घरों से विशेष परिस्थितियों में ही बाहर निकले। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने उनको यह भी कहा कि वे कभी भी फोन पर अपनी समस्याए मुझे बता सकते है।

विकास कार्यो का निरीक्षण करते नज़र आए मंत्री मूलचंद शर्मा, बोले सेक्टर-3 का कराया जाएगा सौंदर्यीकरण


मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और आमजन की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दूंगा। परिवहन मंत्री ने लोगो से यह अपील की है कि वे शादी और अन्य धार्मिक अनुष्ठान, समारोह जैसे कार्यक्रमों को दिन में ही निपटा लें।
उन्होंने लोगों से कहा कि वे हरियाणा सरकार के आदेशों का पालन करें तभी इस महामारी से बचा जा सकता है।

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बताया कि सेक्टर- 3 की मार्किट में पार्किंग का सौन्दर्यकरण करवाया जाएगा, इसके अलावा सेक्टर- 3 मार्किट की मुख्य रोड को भी चौड़ा करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके सेक्टर- 3 चोक से तिगांव रोड तक बनने वाली 4 लाइन सड़क को भी सुंदर और भव्य बनाया जाएगा।


परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि जीवन है तो सब कुछ अच्छा हो जाएगा। सभी लोग धार्मिक और सामाजिक कार्य दिन में ही निपटा ले। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में यदि किसी व्यक्ति को परेशानी है तो वे स्वयं मेरे साथ या मेरे स्टाफ को फोन पर अपनी समस्याओं को कभी भी बता सकते है।


उन्होंने कहा कि सभी लोग अत्यंत जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले तभी कोरोना जैसी बीमारी को हराया जा सकता है। इस मौके पर नगर निगम के सर्कल हेड ड्राफ्ट्समैन मुकेश भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago