Categories: Politics

बिमारी का बहाना बना कर किसान आंदोलन को खत्म करने की साजिश भाजपा सरकार रच रही है: अभय सिंह चौटाला

बढ़ती महामारी का हवाला देते हुए किसान आंदोलन को समाप्त करने का प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना है। महामारी को इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन बीमारी का बहाना बना कर किसान आंदोलन को खत्म करने की जो साजिश भाजपा सरकार रच रही है उसे इनेलो बर्दाश्त नहीं करेगी और डट कर इस साजिश का विरोध करेगी, यह बात इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ से एक बयान जारी कर कही।

उन्होंने कहा कि किसान जानता है कि महामारी से तो बच जाएंगे लेकिन काले कृषि कानूनों से आने वाली नसलें बर्बाद हो जाएंगी। आंदोलन के चलते हुए आज 4 महीने 20 दिन हो गए लेकिन आज तक एक भी किसान महामारी से शहीद नहीं हुआ। भाजपा का दोगलापन इस बात से दिखाई देता है कि एक तरफ तो महामारी की आड़ में लॉकडाउन का डर दिखा कर आंदोलन को खत्म करने की तैयारी कर रही है वहीं पांच राज्यों में हाल ही में हुए चुनावों में देश के प्रधानमंत्री रैलियां कर रहे थे।

बिमारी का बहाना बना कर किसान आंदोलन को खत्म करने की साजिश भाजपा सरकार रच रही है: अभय सिंह चौटाला

देश के गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोड शो कर रहे थे, कुंभ के मेले में ४०-५० लाख लोगों ने स्नान किया, उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव करवाए गए जहां न तो मास्क था और न ही 2 गज की दूरी थी। क्या वहां करोना नहीं था? एक तरफ स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थान बंद किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ चुनावी रैलियां धड़ल्ले से की जा रही हैं।

केंद्र व हरियाणा की भाजपा गठबंधन सरकार महामारी के टीकाकरण के साथ-साथ अन्य प्रबंधन आदि सभी मोर्चों पर असफल साबित हुई है। इनेलो नेता ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ किसानों का नहीं है बल्कि पूरे देश के आम लोगों का आंदोलन है।भाजपा सरकार तुगलकी फरमान जारी कर लोगों को परेशान कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार को किसानों के हितों की चिंता होती तो वह अब तक तीन काले कानून वापिस ले चुकी होती। किसानों को मंडियों में बारदाना की कमी, उठान में देरी व सरकारी कुप्रबंधन के कारण वहां भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सत्ता के नशे में चूर तानाशाह सरकार शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे किसानों का आंदोलन हिंसा के जरिए खत्म करना चाहती है।

जो अन्नदाता अपने खून-पसीने से देश का पेट भरता है और जिसके बच्चे देश के भीतर व सरहदों की रक्षा कर रहे हैं, भाजपा सरकार उसी अन्नदाता पर हिंसात्मक कार्यवाही की तैयारी कर रही है। भाजपा सरकार को अपने घमंड को छोडक़र जल्द से जल्द किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए ताकि सभी किसान सुरक्षित अपने घरों को लौट सकें।


भाजपा सरकार पलटू सरकार है इसका उदाहरण है कि पिछले पांच दिनों में भाजपा सरकार अपने चार फैसले पलट चुकी है। 9 अप्रैल को भाजपा सरकार ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पूरे प्रदेश में मनाने का शैडयुल जारी किया था लेकिन 11 अप्रैल को यह निर्णय वापिस ले लिया गया।

12 अप्रैल को भाजपा सरकार द्वारा दूसरा सर्कुलर जारी किया गया जिसमें 20 जिलों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत इनके मंत्री बाबा साहेब की जयंती को मनाएंगे और मुख्यमंत्री सोनीपत के गांव बड़ौली और उप-मुख्यमंत्री रेवाड़ी में जयंती मनाएंगे। लेकिन 13 अप्रैल को इस निर्णय को भी वापिस ले लिया गया।

ऐसे ही भाजपा सरकार द्वारा एक सर्कुलर जारी कर किसी भी समारोह में लोगों के एक से अधिक होने पर इंडोर में 200 और आऊटडोर में 500 लोगों की सीमा तय की थी लेकिन अब उसे बदल कर क्रमश: 50 और 200 कर दिया है वहीं दाह-संस्कार पर लोगों के शामिल होने की संख्या पहले 50 की थी अब उसे घटा कर 20 कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

5 days ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

5 days ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

6 days ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 week ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 weeks ago