Categories: Faridabad

तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, जानें मौसम का हाल

शुक्रवार को दोपहर होते ही मौसम ने अपना रुख बदला। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह से मौसम ने अपना रुख बदलना शुरू कर दिया था। दोपहर तक धूल भरी आंधियां चलने लगी तथा काले बादलों ने आसमान को घेर लिया। जिले में भारी बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से जिले के तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थी। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और आने वाले दिनों में तापमान के 40- 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। गर्मियों के चलते लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। वही धूल भरी आंधी व बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली।

तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार,आज पूरे उत्तरी भारत में बारिश के आसार बने हुए हैं. दिल्ली में दोपहर से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है. जम्मू कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में तो आले गिरने की भी संभावना है।

वही दिल्ली, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लाहौर, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति के साथ हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

अगले 2 घंटे में कैथल, फतेहाबाद, बरवाला, जींद, आदमपुर, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, लोहारू, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, चरखी दादरी, मट्टनहेल, फरूखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, सोहाना, औरंगाबाद, पलवल (हरियाणा) भद्र, सादुलपुर, पिलानी (राजस्थान) में बारिश के साथ धूल भरी आंधी या गरज के साथ कई स्थानों पर बारिश और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago