Categories: Faridabad

प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों की मेहनत पर फिर गया पानी, भीग गया अनाज

प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा किसानों तथा आढ़तियों को भुगतना पड़ा। ‌ शुक्रवार को हुई बारिश के कारण अनाज मंडी में चारों तरफ बिखरा हुआ अनाज भीग गया।

दरअसल, कृषि कानूनों के लागू होने के बाद पहली बार अनाज मंडियों में अनाज की बिक्री शुरू की गई है। जिले में 3 अप्रैल से किसान अनाज लेकर मंडियों में पहुंच रहे थे।‌

सरकार की लापरवाही के चलते पहले ही किसान परेशान थे वहीं अब चंद मिनटों की बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी। प्रशासन की ओर से मंडियों में बारदाने की व्यवस्था नहीं की गई है जिसकी वजह से मंडियों में चारों तरफ बिखरा अनाज भीग गया।

प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों की मेहनत पर फिर गया पानी, भीग गया अनाज

वही किसानों को मंडी में प्रवेश करने के लिय गेट पास नही दिया जा रहा हैं। गेट पास ना मिलने के कारण किसानों का अनाज ट्रॉली में ही रह जाता है।

बल्लबगढ़ अनाज मंडी के आढती प्रधान सुनील भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन ने मंडी में बारदाने की व्यवस्था नहीं की जिसकी वजह से मंडी में आया हुआ अनाज भीग गया। आढती ही अनाज को सुरक्षित रखने के लिए उसे तिरपाल से ढक रहे हैं।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को दोपहर होते ही मौसम ने अपना रुख बदला। शाम होते ही धूल भरी आंधी और बारिश ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। करीब आधे घंटे की बारिश नहीं किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

गौरतलब है कि प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण किसान अपनी फसल समय पर सरकारी एजेंसियों को नहीं दे पा रहे हैं जिसकी वजह से किसानों का अनाज मंडी में ही बिखरा हुआ है। सरकारी पोर्टल ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा जिसकी वजह से किसानों को समय पर मैसेज नहीं पहुंचता और वह अपने अनाज को सरकारी एजेंसियों को नहीं दे पा रहे हैं वही किसानों को मंडी में प्रवेश करने के लिय गेट पास नही दिया जा रहा हैं। गेट पास ना मिलने के कारण किसानों का अनाज ट्रॉली में ही रह जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago