महामारी से बाद में, पहले तो हम इस गंदे पानी से होने वाली बीमारी से मर जाएंगे, यह कहना वार्ड नंबर 5 निवासी दीक्षा जोशी का है। दीक्षा जोशी गर्भवती है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ट्विटर के माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराना चाहती हैं।
वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत आने वाली पर्वतीय कॉलोनी में काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। एक तरफ महामारी और दूसरी तरफ गंदगी ने पर्वतीय कॉलोनी निवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है।
नगर निगम अधिकारियों से लेकर सीएम तक शिकायत जा चुकी है परंतु कार्यवाही के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। दीक्षा जोशी इससे पहले भी एक ट्वीट कर चुकी है।

पहले वाले ट्वीट में उन्होंने सीएम से कहा था कि गली में गंदा पानी भरा हुआ है, डॉक्टर के पास जाना भी मुश्किल होता जा रहा है। दीक्षा के इस ट्वीट के बाद अधिकारी हरकत में आए और समस्या का समाधान खानापूर्ति किया।
ज्ञात रहे कि जनवरी माह से अब तक इस समस्या को लेकर कई बार ट्विटर के माध्यम से सीएम को ट्वीट भी किया जा चुका है परंतु 4 महीने हो जाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शिकायत के बाद निगम अधिकारी हरकत में आते हैं और कार्यवाही करने की बात कहते हैं परंतु मामला ठंडा होते ही कार्यवाही भी ठंडे बस्ते में चली जाती है।
फरवरी माह में जब इस समस्या को लेकर सीएम को ट्वीट किया गया था तब अधिकारियों ने बताया कि यहां 43 लाख रुपए की लागत से सीवर लाइन डाली जाएगी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई है।
ऐसे में यह सोचने का विषय है कि इतनी शिकायतों के बावजूद भी आखिर क्यों समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…