Categories: Faridabad

पानी की किल्लत से जूझ रहा शहर का यह हिस्सा, शिकायत के बाद भी नही होती कार्यवाही

गर्मियों का आगाज होते ही जिले में पानी की किल्लत का भी आगाज हो चुका है। आए दिन अलग- अलग वार्डों के लोग पानी की समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों से मिलते तथा निगम कार्यालयों में प्रदर्शन करते है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नही हो पाता है।

सेक्टर 19 स्थित शास्त्री कॉलोनी में पिछले कुछ वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि इस विषय में कई बार अधिकारियों, पार्षद को शिकायत दी जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नही हो पाती है। उन्होंने बताया कि इस विषय में कई बार ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी शिकायत की गई है।

पानी की किल्लत से जूझ रहा शहर का यह हिस्सा, शिकायत के बाद भी नही होती कार्यवाही

शिकायत के बाद कुछ दिनों तक पानी आता है, उसके बाद हालात फिर से पहले जैसे ही हो जाते है। आपको बता दें कि इस समस्या से जूझ रहे लोग पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे शास्त्री कॉलोनी में पानी आता है, सिर्फ इस गली के लोग ही पानी की किल्लत से जूझ रहे है।


गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में पानी की सप्लाई शहर में बढ़ जाती है। आबादी के अनुसार शहर को 300 एमएलडी पानी की आवश्यकता है परंतु नगर निगम द्वारा केवल 260 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाती है।

बाकी के साथ 60 एमएलडी पानी की सप्लाई टैंकरों के माध्यम से की जाती है। नगर निगम ने वार्डों में ट्यूबवेलों की समस्या को लेकर ठेकेदारों की भी नियुक्ति की थी परंतु फंड के अभाव में ठेकेदारों ने अब हड़ताल कर दी है।

क्या कहना है पार्षद का
पार्षद सुभाष आहुजा ने बताया कि सरकारी स्कूल से लगती हुई गली में पानी की समस्या बनी हुई है। इस गली में ट्यूबवेल लगा दिया गया। जल्द ही मोटर भी लगा दी जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago