Categories: Faridabad

अगर आप भी किसी समस्या को लेकर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है

जैसे कि गर्मी शुरु हो चुकी है और जिले में ज्यादातर इलाकों में पानी की समस्या आए दिन देखने को मिलती है। इसी के चलते उस एरिया और सेक्टर वासियों के द्वारा सड़क पर जाम लगा दिया जाता है। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लेकिन वह लोग वहां से हटने को तैयार नहीं होते हैं। चाहे तो कोई पुलिस प्रशासन आ जाए या कोई अधिकारी उनका यही कहना होता है कि जब तक हमें पानी नहीं मिलेगा या उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। हम प्रदर्शन को खत्म नहीं करेंगे। लेकिन अगर अब कोई भी जिले में इस तरह का प्रदर्शन करता हुआ नजर आएगा।

अगर आप भी किसी समस्या को लेकर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है

तो उसके खिलाफ पुलिस के द्वारा एफ आई आर दर्ज की जा सकती है। क्योंकि फरीदाबाद जिले में एक मामला ऐसा ही सामने आया है। गुरुवार को बल्लभगढ़ बनिया वाडा में पानी की समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। इस समस्या को लेकर महिलाओं ने मेन बाजार में जाम लगा दिया है।

इसकी वजह से बाजार में लोगों का आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम पर धरना प्रदर्शन की सूचना दी गई। जिसके बाद थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचा गया और लोगों को समझाया गया कि इस तरह से समस्या का समाधान नहीं होता है।

तो कृपा करके रास्ते को खोल दिया जाए। लेकिन लोगों के द्वारा पुलिस व उनकी टीम की बात नहीं मानी गई और उन्होंने धरना प्रदर्शन जारी रखा। जिसके बाद थाना शहर बल्लभगढ़ में पुलिस ने औरतों और आदमियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की।

जिसमें उन्होंने कहा कि लोगों के द्वारा जो जाम लगाया गया है वह गैरकानूनी है। इस पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago