Categories: Faridabad

अब घर बैठे होगा पेयजल सहित अन्य बिलों का भुगतान, एमसीएफ ने जारी की वेबसाइट

फरीदाबाद,17 अप्रैल। उपायुक्त एवं नगर निगम के कमिश्नर यशपाल की अध्यक्षता में गत सायं स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में एमसीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमसीएफ कमिश्नर यशपाल ने हरियाणा अर्बन लोकल बॉडीज (स्थानीय शहरी निकाय विभाग) की वेबसाइट को लांच किया गया है।

जिसके माध्यम से अब नगर निगम के पेयजल सप्लाई के और सीवरेज व्यवस्था के बिलों की पूरी जानकारी उपभोक्ताओं को मोबाइल पर ही मिलेगी। उपभोक्ता अपने पेयजल आपूर्ति तथा सीवरेज के बिलों का भुगतान भी घर बैठे ऑनलाइन ही कर सकेंगे। इसके अलावा पेयजल सप्लाई और सीवरेज के लिए नए कनेक्शनों के आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

अब घर बैठे होगा पेयजल सहित अन्य बिलों का भुगतान, एमसीएफ ने जारी की वेबसाइट

बैठक में वेबसाइट लांच करने के उपरांत बल्लभगढ़ एमसीएफ डिवीजन 4 के सभी पेयजल सप्लाई और सीवरेज के बिल अब घर बैठे ऐप के माध्यम से उपभोक्ता ऑनलाइन पर ही जमा करवा सकेंगे। अब एमसीएफ के कार्यालय में बिल जमा करवाने के लिए बल्लभगढ़ वासियों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


एमसीएफ के आईटी विभाग के कार्यकारी अभियंता विवेक गिल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एमसीएफ की पोर्टल जारी कर दी गई है और इस अवसर पर बल्लभगढ़ डिवीजन 4 नंबर के बिल पेयजल सप्लाई व सीवरेज के बिल ऑनलाइन ही लोगों को मोबाइल के जरिए मैसेज मिलेंगे।
बल्लभगढ जोन के लोग भी ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से अपने पेयजल आपूर्ति और सीवरेज बिल जमा करवा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार की स्थानीय शहरी निकाय विभाग की वेबसाइट Ulb. online.gov.in पर जाकर उपभोक्ता को अपने बिल की पूरी जानकारी मिलेगी और वह ऑनलाइन के माध्यम से ही अपना बिल जमा करवा सकेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम के पेयजल सप्लाई व सीवरेज के उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन करवाने तथा उनके बिल अदा करने के लिए एमसीएफ के कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago