Categories: Education

अनलॉक -1 में हरियाणा सीएम ने लगाई स्कूलों को खोलने की गुहार

कोरोना वायरस से बचने के लिए देशभर में लॉग डाउन लागू किया गया था। जिसमें चौथे चरण को 18 मई से लेकर 31 मई तक के लिए लागू किया था। जिसकी मियाद आज यानी रविवार 31 मई को खत्म हो चुकी है। कल यानी सोमवार से 1 जून से लॉक डाउन के पांचवे चरण को लागू करने का आदेश दिया जा चुका है।

जिसकी मियाद 30 जून तक रहेगी। भले ही यह लॉक डाउन का 5.0 चरण है लेकिन इसमें काफी हद तक छूट दी जाएगी।यही कारण है इसे अनलॉक लॉक डाउन कहा जा रहा है। साथ ही सभी कंटेनमेंट जोन में 8 जून तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

वहीं इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गृह मंत्रालय से 1 जुलाई से स्कूल खोलने की इजाजत मांगी है. राज्य सरकार सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, धार्मिक स्थल भी खोले जाएंगे। कोरोना पर डिप्टी कमिश्नर की रिपोर्ट के बाद ही इन जगहों को खोलने पर फैसला किया जाएगा।

राज्य सरकार ने पहले ही ट्रांसपोर्ट से बैन हटा लिया है. अब दूसरे राज्यों से हरियाणा में लोग आ सकेंगे और हरियाणा के लोग बाहर भी जा सकेंगे.

राज्य के वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गंभीर रूप से अस्वस्थ लोगों को घर के भीतर ही रहना होगा. अनलॉक 1 के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का नियम बना रहेगा. लोगों के सार्वजनिक स्थलों पर थूकने, शराब पीने, तंबाकू-गुटका खाने पर प्रतिबंध जारी रहेगा.

नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। केवल अनिवार्य जरूरतों के लिए रात में जाने की इजाजत मिलेगी। रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा। अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था। स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकारों पर छोड़ा गया है. हरियाणा सरकार ने 1 जुलाई से स्कूल खोलने की इजाजत मांगी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago