Categories: Faridabad

डिप्टी सीएम ने पीएम से किया आग्रह, किसान संगठनों से फिर से हो बातचीत

चंडीगढ़, 17 अप्रैल। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तीन नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर चिंता जाहिर करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र को लिखा हैं। पत्र के जरिए डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि लंबे समय से आंदोलनरत किसान संगठनों की मांगों पर समाधान के लिए केंद्र सरकार व किसानों संगठनों के बीच दोबारा बातचीत शुरू की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार किसान संगठनों से चर्चा के लिए तीन से चार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों की एक कमेटी बनाए ताकि किसानों की मांगों पर जल्द सौहार्दपूर्ण समाधान हो। डिप्टी सीएम ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि किसान आंदोलन का लंबा चलना चिंता का विषय है क्योंकि हमारा अन्नदाता तीन नए कृषि कानूनों को लेकर सौ दिनों से अधिक दिल्ली की सीमाओं पर सड़कों पर बैठा है।

डिप्टी सीएम ने पीएम से किया आग्रह, किसान संगठनों से फिर से हो बातचीत

उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान आपसी चर्चा के माध्यम से होता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसान संगठनों ने जो विषय उठाए थे उनमें से कई विषयों पर केंद्र सरकार व किसान संगठनों के बीच हुई पिछली वार्ता से हल निकला था।उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि किसानों से फिर से वार्ता शुरू करने के लिए केंद्र सरकार तीन से चार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों वाली एक कमेटी का गठन करें ताकि उनके नेतृत्व में इस मुद्दे पर बातचीत के जरिये एक सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

साथ ही हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में हो रही रबी सीजन की फसलों की खरीद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से किसानों की फसलों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद रहा है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जो रबी सीजन की छह फसलों को एमएसपी पर खरीद रहा है, जिनमें गेहूं, सरसों, दाल, सूरजमुखी, चना व जौ फसल शामिल है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी हरियाणा सरकार इसी तरह किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी सुनिश्चित करने का कार्य करती रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago