Categories: Press Release

आईटीआई पास युवाओं को अब खुद का रोजगार शुरू करने का प्रोत्साहन देगी हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के मकसद से प्रदेश में स्थित सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आईटीआई कोर्स पास करने के बाद उद्यमी बनने वाले उम्मीदवारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

इस योजना का मकसद हरियाणा राज्य की आईटीआई से पास युवाओं को नौकरी तलाशने की बजाय अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रदेश के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि इसके लिए एक नई योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

आईटीआई पास युवाओं को अब खुद का रोजगार शुरू करने का प्रोत्साहन देगी हरियाणा सरकार

योजना के तहत जिला स्तर पर तीन श्रेष्ठ उद्यमियों को ‘उद्यमी अवार्ड’ तथा क्रमशः 10000 रुपये, 7500 रुपये और 5000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया जाएगा।


कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने बताया कि जिला स्तर के इन सभी 66 ‘उद्यमी अवार्ड’ विजेताओं में से तीन उद्यमियों को हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों को क्रमशः 50,000 रुपये, 40000 रुपये और 30000 रुपये का राज्य स्तरीय नकद पुरस्कार दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अवार्ड के लिए केवल उन्हीं उद्यमियों पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने उसी ट्रेड या सेक्टर में अपना कारोबार अथवा उद्यम शुरू किया हो, जिससे उन्होंने आईटीआई पास की है। उम्मीदवारों ने आईटीआई पास करने के एक से 4 वर्ष के बीच अपना कारोबार हरियाणा के किसी स्थान पर या फिर चंडीगढ़ में शुरू किया होना चाहिए।

उसने जो कारोबार शुरू किया है, वह उसका पैतृक कारोबार नहीं होना चाहिए। उस कारोबार से, इस अवधि के दौरान एक वर्ष से अधिक के लिए उसकी मासिक आय निरंतर 20,000 रुपए से अधिक होनी चाहिए।

इसके अलावा, यदि उम्मीदवार ने कारोबार किसी के साथ भागीदारी में शुरू किया है तो उसमें उसकी अग्रणी भूमिका होनी चाहिए और इस पहल के तहत उसे पहले सम्मानित न किया गया हो।


मूलचंद शर्मा ने बताया कि इस पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित करने के लिए विभाग द्वारा हर साल अक्टूबर माह में विज्ञापन जारी किया जाएगा और उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर कमेटी जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए प्रत्येक वर्ष 31 दिसंबर से पहले प्राप्त आवेदनों में से विजेता तीन उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देगी।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के सहायक प्रशिक्षुता सलाहकार-एवं-प्रिंसिपल को इस योजना के बारे में स्थानीय उद्योगों, आईटीआई से पासआउट और प्रशिक्षण करने वाले युवाओं में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago