Categories: Faridabad

अगर आप भी जूझ रहे है महामारी से और चाहते हैं सहायता तो हरियाणा सरकार के इस हेल्पलाइन पर करें फोन

प्रदेश में लगातार बढ़ते महामारी के मामलों को देखते हुए प्रदेश की मनोहर सरकार ने सभी जिलों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश के नागरिक महामारी से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता ले सकते हैं।


दरअसल, प्रदेश में महामारी की दूसरी लहर आ चुकी है जिसके बाद लगातार संक्रमणों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश सरकार ने महामारी से बचाव हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। फरीदाबाद, गुरुग्राम व पंचकूला के लिए 8558893911 तथा अन्य जिलों के लिए 1075 नंबर को जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर से जरूरतमंद लोग किसी भी प्रकार की मदद प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप भी जूझ रहे है महामारी से और चाहते हैं सहायता तो हरियाणा सरकार के इस हेल्पलाइन पर करें फोन

गौरतलब है कि बीते दिन हरियाणा में शनिवार को संक्रमण के 2549 नए मामले अकेले गुरुग्राम में ही मिले हैं। फरीदाबाद में नए मामलों की संख्या 987 रही। 12 जिलों में नए मामलों की संख्या 200 से अधिक है। रिकवरी रेट लगातार नीचे गिर रहा है। सरकार ने कोरोना जांच तेज कर दी है। शनिवार को 43987 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सरकार ने 17 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति गठित की है। शनिवार को गठित समिति में मुख्य सचिव और अन्य उच्चाधिकारियों को शामिल किया गया है। मुख्य सचिव ने समिति गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

समिति महामारी की स्थिति के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाने और इंतजाम से संबंधित निर्णय लेगी। समिति समय-समय पर जमीनी हालात से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी अवगत कराएगी। समिति की पहली बैठक सोमवार को तीन बजे स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में होगी।



स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को समिति के चेयरमैन, मुख्य प्रधान सचिव सीएम, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान, अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास व पंचायत, अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी स्थानीय निकाय, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह व स्वास्थ्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा, प्रधान सचिव उद्योग व वाणिज्य, डीजीपी, सचिव महिला एवं बल विकास विभाग, महानिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, मिशन निदेशक एनएचएम, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं प्रथम व द्वितीय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago