नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते बल्लभगढ़ तिगांव मुख्य मार्ग के हालात बद से बदतर हो गए हैं। आगरा नहर के पास नहर की पुलिया के ऊपर सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। इस बारे में कई बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है।
दरअसल, वार्डों में नगर निगम में सीवर लाइन डालने तथा पाइप लाइन डालने के लिए सड़के तो खोद देती है परंतु उनकी मरम्मत कराना भूल गई है। जिले में ऐसी बहुत सी सड़कें हैं जो इस अवस्था में है। बल्लभगढ़ तिगांव मुख्य मार्ग पर नगर निगम ने पेयजल लाइन डाली थी जो अब लीक हो रही है। यह लीकेज कई महीनों से हो रही है। लीकेज के कारण सड़क का एक हिस्सा जर्जर हो गया है।

इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट की भी सुविधा नहीं है जिससे अंधेरा होते ही परेशानी भी बढ़ जाती है। अंधेरे के चलते कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं और गड्ढों के कारण मार्ग पर जाम की भी स्थिति बन जाती है
आपको बता दें कि यह मार्ग जिले के विशेष मार्गो में से एक है। बल्लभगढ़ तिगांव मार्ग से करीब 50 गांव के वाहन चालकों का आवागमन होता है। कुछ वर्ष पहले इसे नए सिरे से बनाया गया था लेकिन एक दो जगह पानी की लीकेज व जलभराव की वजह से उसकी हालत खराब हो गई है।
पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग द्वारा इसकी मरम्मत की गई थी लेकिन आगरा नहर के पास पुलिया के ऊपर फिर से इसकी हालत खराब हो गई है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढों में मलवा डाला गया था। लोक निर्माण विभाग इस विषय में कई बार नगर निगम को शिकायत कर चुका है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…