लहर का कहर : दिल्ली में इतने दिनों के लिए लगा लॉकडाउन, दूसरी लहर देश में मचा रही कहर

महामारी की दूसरी लहर देश में कहर मचा रही है। हर दिन पॉजिटिव मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। महामारी की दूसरी लहर ने झकझोर कर रख दिया है।राजधानी दिल्ली समेत देशभर में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल अनिल बैजल से दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की मांग की थी।

दूसरी लहर तेज होने का सबसे बड़ा कारण हर स्तर पर हुई लापरवाही है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

delhi lockdown in weekend cm arvind kejriwal announce know what will open and which will shut ngmp | Lockdown in Delhi: दिल्ली में भी लगा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा

महामारी की पहली लहर के कमजोर पड़ने के बाद बंदिशें हटने पर हर कोई बेफिक्र हो गया था। अब यह अपना कहर ढा रही है। राजधानी के अस्पतालों में बेड की किल्लत है, साथ ही दवाइयां व ऑक्सीजन की भी कमी है। जमीनी स्तर पर यह किसी ने नहीं भांपा है कि संक्रमण अंदर ही अंदर अपने पांव मजबूती से पसार रहा है।

दिल्ली में हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। रोज़ाना 20 हज़ार से अधिक पॉजिटिव मामले आ रहे हैं। जब यह साल शुरू हुआ था तो सभी भारतीयों को लग रहा था कि महामारी से राहत मिल गई है। लेकिन महामारी की बंदिशें हटने के बाद मास्क न पहनना, दो गज की दूरी न रखना व सैनिटाइजेशन में लापरवाही बरतना भारी पड़ा। यही कारण है कि अब दिन ब दिन हालात नाजुक हो रहे हैं।

दिल्ली में लगे संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। ज़रूरी सेवाओं के अलावा सबकुछ बंद आज रात से कर दिया जाएगा। हर राज्य में लॉकडाउन जैसी स्थिति पनप रही है। नाइट कर्फ्यू से काफी राज्यों ने दोस्ती कर ली है। अगर महामारी की दूसरी लहर से बचना है तो पहले से ज्यादा सावधानी बरतने के अलावा और कोई आसान उपाय नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago