Categories: Press Release

मंडियों में हुई 11 लाख किवंटल से भी ज्यादा गेहूं की खरीद

फरीदाबाद (बल्लभगढ़)। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार उपायुक्त गरिमा मित्तल के दिशा निर्देशों और एसडीएम अपराजिता के मार्ग दर्शन में उपमंडल की अनाज मंडी और अन्य अनाज मंडियों तथा खरीद केंद्र पर सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार  गेहूं की खरीदारी निरन्तर की जा रही है। जबकि मंडियों से गेहूं उठान का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया जा रहा है।

समाचार लिखे जाने तक फरीदाबाद ओल्ड, बल्लभगढ, मोहना, तिगांव और फतेहपुर बिलौच खरीद केंद्र में अब तक 11 लाख 26 हजार 550 किंवटल खरीद की गई है।आज मंगलवार को खरीद कार्य जारी है। मंडियों में गेहूं की खरीद और उठान कार्य निरन्तर चल रहा है।जबकि 2 लाख 89 हजार 230 किंवटल गेहूं का उठान समाचार लिखे जाने तक किया गया है।

मंडियों में हुई 11 लाख किवंटल से भी ज्यादा गेहूं की खरीद

बल्लभगढ में सरकारी एजेंसियों द्वारा सरसों 4650 रुपये प्रति किंवटल गेहूं की 1975 रुपये प्रति किंवटल की दर से खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य/एमएसपी पर की जा रही है। जबकि सरसों प्राइवेट व्यापरियों द्वारा एमएसपी से अधिक लगभग सात हजार रुपये से अधिक प्रति किवंटल दामों पर खरीदी जा रही है।

एसडीएम अपराजिता ने बताया कि आज सोमवार को गेहूं, जौ और सरसों फसलों की खरीद सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार निरन्तर की जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद के लिए चार एजेंसियां और जौ व सरसों की खरीद के लिए एक-एक सरकारी एजेंसी घोषित की गई है।

एसडीएम अपराजिता ने बताया कि उपमंडल में गत एक अप्रैल से सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किसानों की सरसों, जौ और गेहूं फसलों की जाने वाली खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। उन्होंने बताया किसानों के लिए बिजली, पेयजल व्यवस्था, मंडी में साफ-सफाई, बारदाना, गेहूं की उतरवाई, झरवाई, तुलाई और उठान सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

स्थानीय कृषि विपनन बोर्ड के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहना, फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद ओल्ड व तिगांव अनाज मंडियों में भी गेहूं की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। साथ ही महामारी के नियमों की पालना भी सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार की जा रही है और वैश्विक महामारी के बचाव के लिए भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

गेहूं की खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सरकारी एजेंसी द्वारा एमएसपी पर खरीद की जा रही है।आज मंगलवार को समाचार लिखे जाने तक अनाज मंडी बल्लभगढ में 2 लाख 97 हजार 289 किंवटल सरकारी एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद की गई।जबकि 72 हजार 200 किंवटल गेहूं का उठान भी किया गया है।

तिगांव में 1 लाख 38 हजार 732 किंवटल गेहूं की सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद की गई। जबकि 28 हजार 743 किंवटल गेहूं का उठान किया गया है। मोहना मंडी में 5 लाख 74 हजार 603 किंवटल गेहूं का सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद की गई। जबकि 1 लाख 23 हजार किंवटल गेहूं का उठान किया गया है।

फतेहपुर बिलौच में 76 हजार 991 किंवटल गेहूं सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी गई जबकि 10 हजार 556 किंवटल गेहूं का उठान भी किया गया है। ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी में 38 हजार 935 किंवटल गेहूं खरीदी गई जबकि सरकारी एजेंसियों द्वारा 28 हजार 735 किंवटल गेहूं का उठान भी किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago