पत्नी ने पति को गांजा तस्करी में फंसाने का रचा षड़यंत्र, पत्नी हुई गिफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने शहर में हो रहे अपराधों का संज्ञान लेते हुए अवैध गांजा पत्ती, नाजायज असला, अवैध शराब तस्करों, चोरी की घटनाओं करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए सभी थाना, चौकी, क्राइम ब्रांचों को निर्देश दिये हैं।

जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

महिला की पहचान बदायू उत्तर प्रदेश हाल निवासी एस जी एम नगर के रुप में हुई है।

पत्नी ने पति को गांजा तस्करी में फंसाने का रचा षड़यंत्र, पत्नी हुई गिफ्तार

महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया की उपरोक्त आरोपिया का पति ऑटो चलाता है जो कि अक्सर रात को घर पर लेट रात को आता है, कभी-कभी घर पर रात को आता नहीं था।

जिसके कारण आरोपिया अपने पति पर शक करती है जिसकी वजह से पति पत्नी में आये दिन झगड़ा होता रहता है, उपरोक्त आरोपिया ने अपने पति से बदला लेने व अपने पति को सबक सिखाने के लिये अपने पति को केस में फंसाकर जेल भेजने के लिये दिल्ली में किसी पवन नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदकर लेकर आई थी।

आरोपी महिला ने गांजा पत्ती को अपने पति के ऑटो में फसने के लिए रख दिया। जिसकी सूचना पुलिस दी, सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपिया को ऑटो में रखे गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली वाले पवन नाम के व्यक्ति की तलाश जारी है।

आरोपी महिला से 700 ग्राम गांजा बरामद कर महिला के खिलाफ थाना एस जी एम नगर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं के तहत मुकदमा कर लिया है।

आरोपी महिला को आज माननीय अदालत में पेश कर, जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago