Categories: CrimePress Release

मोस्ट वांटेड आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, 10 हजार का था इनाम

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह द्वारा चलाये गए मोस्ट वांटेड के सफाया अभियान के तहत काम करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने एक और मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अरविंद उर्फ बजरंगी है जो दिल्ली के संगम विहार का रहने वाला है।

आरोपी चैन स्नेचिंग के दो मुकदमो में फरीदाबाद पुलिस का वांछित अपराधी था जिसने अपने 2 साथियों संदीप और संजय के साथ मिलकर चैन स्नेचिंग की वारदातो को अंजाम दिया था।आरोपी संदीप और संजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मोस्ट वांटेड आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, 10 हजार का था इनाम

आरोपी अरविंद की फरीदाबाद पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के खेड़ी पुल व कोतवाली थाना के अंदर स्नैचिंग की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं जिसमें आरोपी ने वर्ष 2020 में महिला के गले से चेन स्नैच की थी।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने संगम विहार के ही रहने वाले अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर लोगों को लूट कर जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।आरोपी को गुप्त सूत्रों की सहायता से कड़ी मशक्कत करने के पश्चात दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने क्राइम ब्रांच द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनको शाबाशी दी और भविष्य में इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago