Categories: Faridabad

अगर आपको भी है महामारी से संबंधित मदद की जरूरत तो यह हेल्पलाइन नंबर करेंगे मदद

जिले में महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ‌ आए दिन करीब हजार महामारी संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है ऐसे में लोगों के अंदर महामारी के प्रति एक डर देखने को मिल रहा है।

महामारी की दूसरी लहर में बीमारी के लक्षण भी कुछ अलग ही देखने को मिल रहे हैं। दूसरी लहर में सर्दी ज़ुकाम व बुखार के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याएं भी उभर कर सामने आ रही है जिसमें पेट दर्द, दस्त अन्य लक्षण शामिल है।

अगर आपको भी है महामारी से संबंधित मदद की जरूरत तो यह हेल्पलाइन नंबर करेंगे मदद

2020 में जब जिले में महामारी अपने चरम पर थी तब प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए ऑनलाइन टेस्टिंग लैब की जानकारी सांझा की गई थी परंतु अभी तक प्रशासन द्वारा ऐसा कुछ नहीं किया गया है हालांकि 2020 की टेस्टिंग लैब की लिस्ट ऑनलाइन अवेलेबल है परंतु वह अब किसी काम की नहीं है।

आपको बता दें कि इस समय जिले 46 जगहों पर नियमित रूप से महामारी की टेस्टिंग की जा रही है जिसमें सिविल अस्पताल बीके, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, सभी स्वास्थ्य केंद्र, एफआरयू- वन सेक्टर 30, एफआरयू- टू सेक्टर 3, तिगांव सामुदायिक केंद्र‌, सभी उपस्वास्थ्य केंद्र तथा बड़े निजी अस्पतालों में महामारी टेस्टिंग की सुविधा दी गई है।

प्रशासन की ओर से जिले में महामारी को नियंत्रित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिसके तहत शहर भर में जगह जगह पर महामारी टेस्टिंग कैंप सहित वैक्सीनेशन कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है।

पहचान फरीदाबाद अपील करता है कि इस महामारी के प्रति सावधान रहें। 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी वाले नियम को फॉलो करें। बिना वजह घर से बाहर ना निकले और अगर निकल भी रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य नियमों की अनुपालना करें।

हेल्पलाइन नंबर्स
अगर आप फरीदाबाद में रह रहे हैं और मदद चाहते हैं तो इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

जिले में बीजेपी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9599325505, 9717286506

हरियाणा सरकार जारी हेल्पलाइन नंबर
8558893911

जिला हेल्पलाइन नंबर
01292 221 000, 1950

एंबुलेंस हेतु हेल्पलाइन नंबर
108

मनोवैज्ञानिक सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर
9555400900

टेली मेडिसन हेतु हेल्पलाइन नंबर
012 4681 1070

अन्य हेल्पलाइन नंबर
8800896938, 9625359534, 8318945879

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago