Categories: Faridabad

अनिल विज का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले गैर भाजपा सरकार संसाधन ना होने का कर रही है झूठा प्रचार

दिल्ली में महामारी के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह विज्ञापन पर पैसा खर्च कर रहे हैं, संसाधन की कमी है तो वह व्यवस्था कर लें, जो वह विज्ञापन पर खर्च कर रहे हैं, वह दवाइयों पर खर्च कर ले। वहीं विज ने कहा कि जितनी भी गैर भाजपा सरकारें हैं, वह संसाधन न होने का झूठा प्रचार कर रही हैं, जबकि संसाधन उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकारों का काम है।


इतना ही नहीं गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष की सरकारों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जितनी भी विपक्ष की सरकारें हैं वह जान बूझ कर यह मुद्दा उठा रहे हैं, जबकि संसाधन उपलब्ध करवाने का दायित्व उनकी सरकारों का है. विज ने कहा कि केजरीवाल विज्ञापन पर पैसा खर्च कर रहे हैं. यदि कोई संसाधन की कमी है तो वह व्यवस्था कर लें, जो वह विज्ञापन पर खर्च कर रहे हैं, वह दवाईयों पर खर्च कर ले। यदि कोई दवाई हिंदुस्तान से नहीं मिल रही तो उसे विदेश से मंगवा लें।

अनिल विज का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले गैर भाजपा सरकार संसाधन ना होने का कर रही है झूठा प्रचार

एनसीआर में लगातार मरीजों की संख्या सामने आने पर अनिल विज ने तर्क दिया कि हरियाणा में जितने भी मरीज आ रहे हैं, वह केवल तीन जिलों से हैं. उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत में कुल हरियाणा के 50 प्रतिशत मरीज हैं.

दिल्ली में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही, जिसके कारण वह हरियाणा में आ रहे हैं, हम मरीजों को धक्का तो नहीं मार सकते और हम सभी को सुविधाएं व इलाज देने का प्रयास कर रहे हैं. हरियाणा में कोरोना के मरीजों को देखते हुए सरकार की तैयारियों को लेकर अनिल विज ने कहा कि सरकार पूरी तरह से अलर्ट है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. कोरोना को लेकर स्टेट व जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है और जो भी दायित्व दिए गए हैं, उसका निर्वाह किया जा रहा है.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago