Categories: FaridabadHealth

संक्रमित होने का चोरों ने उठाया फायदा, अस्पताल में भर्ती था दंपत्ति चोरों ने किया घर को साफ

अगर आप भी महामारी की चपेट में आ चुके हैं और उसका उपचार के लिए आप अस्पताल में भर्ती है। तो आप भी हो जाएं सावधान क्योंकि चोर आपके घर पर चोरी करने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में देखने को मिला है।

जहां पर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेश चंद्र गर्ग जो कि सेक्टर 21a के मकान नंबर 514 में रहते हैं।

संक्रमित होने का चोरों ने उठाया फायदा, अस्पताल में भर्ती था दंपत्ति चोरों ने किया घर को साफ

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मकान में अपनी पत्नी मंजू कर के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा जो कि इंग्लैंड में असिस्टेंट प्रोफेसर है। वहीं उनकी बेटी मुंबई में रहती है।

उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को वह महामारी की चपेट में आ गए। जिसके बाद वह व उनकी पत्नी दोनों दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हो गए । उसके बाद से मकान में ताला लगा हुआ था। सोमवार को उनको सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो पाया कि घर पर चोरी हो चुकी है।

इसको लेकर उनकी पत्नी मंजू काफी चिंतित थी। उन्होंने अस्पताल व पुलिस से बात करके दोनों को घर भेजने को कहा। जिसके बाद एंबुलेंस के द्वारा वह दोनों दंपत्ति घर पर आए। घर के सारे कमरों का ताला तोड़ा गया। जिस कमरे में ताला नहीं लगा हुआ था। उस कमरे की चौखट को तोड़ दिया गया। हर कमरे की तलाशी ली गई।

घर के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। घर पर यह घटना होने की वजह से डॉ महेश चंद्र की पत्नी मंजू घर की हालत बिगड़ने लगी और उनको ऑक्सीजन की ज्यादा आवश्यकता पढ़ने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago